फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Car collides with tree on Badnagar Lohana road in Ujjain couple injured and one year old son dies

Ujjain News: बड़नगर लोहाना मार्ग पर हादसा, पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी और बेटा घायल; एक साल के मासूम की मौत

Fri, 02 Feb 2024 12:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Feb 2024 12:20 PM IST
सार

बड़नगर-लोहाना मार्ग पर हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी और बड़ा एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Car collides with tree on Badnagar Lohana road in Ujjain couple injured and one year old son dies
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के बड़नगर-लोहाना मार्ग पर एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महाराणा प्रताप चौक में रहने वाला कार सवार परिवार के एक साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी और अन्य बच्चे भी घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक निवासी चिन्मय शाह पत्नी शिल्पा, दो बच्चों वैदिक (6) और एक साल के वात्सल्य के साथ मारूति सियाज कार (एमपी-09 सीआर 1222) में इंदौर से घर लौट रहे थे। इस दौरान बड़नगर से करीब एक किमी दूर लोहाना रोड पर गुर्जर ढाबे के पास उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी और उनका बेटा वैदिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि  वात्सल्य की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर अवस्था में शाह दंपति का इलाज इंदौर के चिकित्सालय में चल रहा है। बालक वैदिक की हालत ठीक बताई जा रही है। हादसा गुरुवार रात को 12 बजे के बाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed