{"_id":"5dd0dd4b8ebc3e54d238d998","slug":"car-collided-with-another-vehicle-near-mandwada-in-barwani-5-members-of-a-family-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बड़वानी में कार और ट्राले की टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बड़वानी में कार और ट्राले की टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Sun, 17 Nov 2019 11:10 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
बड़वानी में हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास रविवार सुबह एक कार और ट्रक ट्राले की जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग खरगोन जिले के कसरावद में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार सवार परिवार जैसे ही मंडवाड़ा के पास पहुंचा दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्राले के नीचे आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और अंदर फंसी घायल बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन के जरिए कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 5 members of a family died, 1 injured after their car collided with another vehicle near Mandwada in Barwani district today. The family was going to attend a wedding in Kasrawad. pic.twitter.com/TDXuRihaBP
— ANI (@ANI) November 17, 2019
