{"_id":"af8a8d5ecc8ee2a7e7940a809239e8e0","slug":"calling-your-wife-wheatish-is-a-cruelty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को सांवला कहना पड़ा महंगा, देने होंगे हर महीने 5 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को सांवला कहना पड़ा महंगा, देने होंगे हर महीने 5 हजार
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में घरेलू हिंसा के एक मामले में कोर्ट ने माना कि पत्नी को सांवली कहना भी क्रूरता से कम नहीं है। कोर्ट ने पत्नी को सांवली कहने और दहेज मांगने के मामले में पति को आदेश दिया कि वह पत्नी को भरण-पोषण के लिए हर महीने पांच हजार रुपए दे।
विज्ञापन
दिसंबर 2003 में अंजलि की शादी सुरेश से हुई थी। सुरेश सियागंज स्थित हिंदुस्तान ट्रेडर्स में सेल्स मैनेजर है। वह बीमा एजेंट के रूप में भी काम करता है।
शादी के वक्त ससुराल वालों ने अंजलि से वादा किया था कि संतान पैदा करने के लिए उस पर दबाव नहीं डालेंगे। एमबीए भी करवाएंगे। तब उन्होंने लाखों रुपए दहेज लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वे अंजलि को परेशान करने लगे। अंजलि के वकील केपी माहेश्वरी के मुताबिक 2009 में सुरेश ने अंजलि से कहा कि मकान बनाने के लिए मायके से पांच लाख रुपए लाओ। तुम सांवले रंग की काली महिला हो। दहेज नहीं लाई तो दूसरी शादी कर लूंगा।
विज्ञापन
अंजलि की ओर से न्यायाधीश आरके रावतकर के यहां प्रताडऩा का केस लगाया गया। कोर्ट ने माना कि पत्नी को सांवली कहकर पति ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया। इस पर पति को पांच हजार रु. हर महीने देने के आदेश दिए।
