{"_id":"63f19046f30de7359906f695","slug":"bus-of-kerala-students-on-educational-tour-overturned-many-student-injured-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शैक्षणिक टूर पर निकले केरल के छात्रों की बस पलटी, 12 से ज्यादा घायल, सागर से कटनी जाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शैक्षणिक टूर पर निकले केरल के छात्रों की बस पलटी, 12 से ज्यादा घायल, सागर से कटनी जाते वक्त हुआ हादसा
Sun, 19 Feb 2023 08:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:48 AM IST
सार
घायल छात्र निखिल और दिव्या ने बताया की वे केरल के त्रिशूर जिले के कॉलेज में स्टूडेंट हैं शैक्षिणक टूर के लिए दो बस में 70 लोग एमपी के सागर सेंट्रल यूनिवर्सिटी आए हुए थे, वहीं से आज सागर से कटनी आते वक्त बस अचानक पलट गई, जिसमे 15 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी और पन्ना जिले की बॉर्डर में शनिवार रात छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही की घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घटना में करीब 15 छात्र घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सागर से कटनी आ रही कॉलेज स्टूडेंट से भरी बस रेपुरा के कुआं खेड़ा ग्राम के पास पलट गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को एंबुलेंस के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल लाया गया। घटना में करीब 15 छात्रों को चोट आई है, सभी का इलाज चल रहा है। वही घायल छात्र निखिल और दिव्या ने बताया की वे केरल के त्रिशूर जिले के कॉलेज में स्टूडेंट हैं शैक्षिणक टूर के लिए दो बस में 70 लोग एमपी के सागर सेंट्रल यूनिवर्सिटी आए हुए थे, वहीं से आज सागर से कटनी आते वक्त बस अचानक पलट गई, जिसमे 15 लोग घायल हुए। डॉक्टर के मुताबिक सभी छात्रों को सामान्य चोटे आईं है, जिनका इलाज किया जा रहा है।
पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री व आयुष मंत्रालय के प्रभारी रामकिशोर नानो काबरे ने कटनी जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वस्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना में 16 लोग घायल हैं एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर भी बस छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि घटना कटनी जिले की बॉर्डर रैपुरा क्षेत्र के पास की है। मैं पन्ना के प्रवास पर था कटनी से होते हुए भोपाल जा रहा था, घटना की जानकारी लगते ही उन्हें देखने कटनी जिला अस्तताल पहुंचा हूं। बस हादसे में 16 लोग घायल हुए थे। दो को सिर पर गंभीर चोटे आने से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता अभी बच्चों को बचाने की है।