फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus collided with container three people died due to fire in guna

गुना में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद बस में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, इंदौर से मथुरा जा रहे थे श्रद्धालु

Fri, 05 Nov 2021 10:53 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 05 Nov 2021 10:53 AM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को बाहर निकालने लगे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Bus collided with container three people died due to fire in guna
जलकर बुरी तरह बर्बाद हुई बस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से मिनी बस की टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई और भाई-बहन समेत तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे में 4 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंदौर से मथुरा दर्शन के लिए मिनी बस में 28 लोग सवार थे। इसी दौरान चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास खड़े किनारे कंटेनर से मिनी बस जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई।आग लगते ही बस में अफरा तफरी मच गई। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए। मरने वाले में 13 साल की एक लड़की भी शामिल है। हैरानी की बात है कि तीन नवंबर को जिस जगह एक दुर्घटना हुई थी उसी जगह फिर से यह हादसा हुआ है। बुधवार को हए हादसे में एक आरक्षक समेत तीन लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

एसडीओपी मुनीष राजोरिया ने बताया कि इंदौर के कुछ परिवार गोवर्धन पूजा पर मथुरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मिनी बस से सभी लोग रात को इंदौर से निकले थे। सुबह 5 से 6 बजे के बीच चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। ट्रैवलर बस उसमें पीछे से जाकर भिड़ गई। भिड़ने के बाद बस में धमाके के साथ आग लग गई। सभी लोगों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तीन लोग उसमे फंसे रह गए और निकल नहीं पाए। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को बाहर निकालने लगे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed