फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Police arrested three smugglers of illegal weapons

Burhanpur: अवैध हथियारों के तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, सात देशी पिस्टल और 1 रिवॉल्वर जब्त

Thu, 15 Dec 2022 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 07:25 PM IST
सार

बुरहानपुर में अवैध हथियारों के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो उत्तरप्रदेश के हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
Burhanpur: Police arrested three smugglers of illegal weapons
पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की बुरहानपुर पुलिस ने हथियारों के अवैध कारोबार में लिप्त तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से सात देशी पिस्टल और 1 रिवॉल्वर जब्त की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुरहानपुर पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियार निर्माण, परिवहन, विक्रय करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं। इसी की कार्रवाई के तहत शिकारपुरा पुलिस ने हथियार तस्करों को पकड़ा है। बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवार 14 दिसंबर की शाम  एक व्यक्ति काले झोले में अवैध पिस्टल लेकर दर्यापुर आया हुआ है, जो दर्यापुर से फोपनार रोड तरफ पैदल जा रहा है। जिसके साथ दो बाहरी व्यक्ति भी हैं। शिकारपुरा थाना प्रभारी विक्रम बामनिया ने टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया। टीम ने तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। 
विज्ञापन


उनकी पहचान हरबन सिंह पिता अमृत सिंह जुनेजा (37) निवासी ग्राम पचौरी थाना खकनार, रमाकांत उर्फ गोलू पिता सल्लम सिंह चौहान (37) निवासी टिकरई जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश, हर्ष कुमार पिता वीरपाल सैनी (29) निवासी खरकजीत नगर जिला मैनपुरी उप्र के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी में हरबन सिंह के पास रखे काले झोले में पांच नग देशी पिस्टल एवं एक रिवॉल्वर तथा एक जिंदा कारतूस एवं रमाकांत उर्फ गोलू चौहान की पेंट की जेब में एक देशी पिस्टल तथा हर्ष कुमार सैनी के पास एक देसी पिस्टल मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed