फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur Encroachers attack patrol party in Hivra of Navra range eight forest personnel including ranger

Burhanpur News: नावरा रेंज के हिवरा में गश्ती दल पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला, रेंजर समेत आठ वनकर्मी घायल

Thu, 26 Jan 2023 02:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 02:38 PM IST
सार

हमले में रेंजर सहित आठ वनकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। करीब 40 से अधिक अतिक्रमणकारी चौकी के आसपास देर रात तक जमा रहे। हमले से वन कर्मियों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Burhanpur Encroachers attack patrol party in Hivra of Navra range eight forest personnel including ranger
जिला अस्पताल में भर्ती वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिले के वनमंडल सामान्य की नावरा रेंज के हिवरा में अतिक्रमणकारी अब भी सक्रिय हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे गश्त के दौरान हिवरा चौकी जा रहे वनकर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने पत्थर, तीर, गोफन से हमला बोल दिया। हिवरा स्थित वन चौकी में तोड़फोड़ भी की गई। बाहर खड़ी बाइक को नुकसान पहुंचाया गया। हमले में रेंजर सहित आठ वनकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी को ग्राम सीवल स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बुरहानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां उपचार जारी है। करीब 40 से अधिक अतिक्रमणकारी चौकी के आसपास देर रात तक जमा रहे। हमले से वन कर्मियों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


हमले में नावरा  रेंजर प्रयाग गुप्ता सहित आठ वनकर्मी घायल हुए। तीन लोगों को गम्भीर चोटें आईं हैं। इसमें वनरक्षक केके बर्मन को सीने में पत्थर लगा। जबकि रेंजर को भी अंदरूनी चोट आई। केके बर्मन वनरक्षक को ऑक्सीजन लगाई गई। वन अधिकारियों के मुताबिक सभी हमलावरों के खिलाफ नेपानगर थाने मे शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed