{"_id":"639a8768ae97f37af571d248","slug":"burhanpur-450-contract-workers-will-be-on-indefinite-strike-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे 450 संविदाकर्मी, कहा- सरकार हमारी समस्या नहीं सुन रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे 450 संविदाकर्मी, कहा- सरकार हमारी समस्या नहीं सुन रही
Thu, 15 Dec 2022 08:04 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:04 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में आज से 450 संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इन संविदाकर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी समस्या नहीं सुन रही है। उनकी मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर में आज यानी 15 दिसंबर से प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 450 और प्रदेश में करीब 32 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में संविदा चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, कम्प्यूटर और मैनेजमेंट कैडर के कर्मचारी पदस्थ हैं, यह सभी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कोरोना काल में हमने अपनी जान पर खेलकर सेवाएं दी थी। लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन की ओर से जारी नीति में सामने लाया गया था। उसमे संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, नियमित होने तक नियमित कर्मचारियों के वेतन का 90 प्रतिशत वेतन देने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन 5 जून 2018 की नीति लागू नहीं होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बुरहानपुर के कार्यकर्ता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि जिले के सभी 450 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 13 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से मांगों पर ध्यान आकर्षण कराया गया। 14 दिसंबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया और 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
