फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bunty Babli Cheated Of Rs 40 Lakh On Promise Of FCI Govt Job In Indore Madhya Pradesh

एफसीआई में नौकरी का झांसा दे लूटे लाखों, 'बंटी-बबली' ने की एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Bunty Babli Cheated Of Rs 40 Lakh On Promise Of FCI Govt Job In Indore Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

इंदौर में एक प्रेमी युगल ने भारतीय फूड कॉर्पोरेशन में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों को ठग लिया। उन्होंने विभाग की अलग-अलग तरीके के प्रोसेसिंग बताकर पीड़ितों से 40 लाख रुपये वसूल लिए। साथ ही, उन्हें नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया l जब उन लोगों की नौकरी नहीं लगी तो फरियादियों ने पुलिस स्टेशन मे शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लसुडिया पुलिस ने कबीटखेड़ी में रहने वाले आशुतोष ओझा और बेलमोंट पार्क निवासी उसकी प्रेमिका श्वेता जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। बंटी-बबली की इस जोड़ी के खिलाफ शाजापुर की सीमा पति जीवन गुर्जर, नई जीवन फेर में रहने वाले हीरा और शिवाजी नगर में रहने वाले प्रीतम ने केस दर्ज कराया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक साल पहले एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 40 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी वारदात

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका ने नौकरी के लिए सीमा गुर्जर से 27.20 लाख, हीरा सिंह से 5 लाख और प्रीतम ने 8.50 लाख रुपये ले लिए। दोनों ठग कई दिनों उन्हें नौकरी के नाम पर टालते रहे। जब तीनों ने नौकरी के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें एफसीआई का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया और जॉइनिंग के लिए कह दिया। जब तीनों पीड़ित जॉइनिंग के लिए ऑफिस पहुंचे तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई।

विज्ञापन

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं दोनों ठग

बताया जा रहा है कि आशुतोष ओझा और उसकी प्रेमिका श्वेता ओझा के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है। यह शिकायत तीन महीने पहले 25 साल के एमआर मनीष पंचोली ने की थी। श्वेता और मनीष दोनों एक साथ पढ़े हैं। श्वेता ने 2016 में एक निजी कॉलेज से बी फार्मा का कोर्स किया। एक दिन उसकी मुलाकात मनीष से हुई। उसने मनीष को बताया कि उसकी शादी आशुतोष के साथ होने वाली है। उसने ज्वाइनिंग लेटर दिखाते हुए कहा आशुतोष ने उसकी जॉब एफसीआई में लगवा दी है। उसको वहां बहुत पैसा बहुत मिलता है और कार्यक्षेत्र रेसकोर्स के पास है। यह झांसा देकर श्वेता ने मनीष से 8.5 लाख रुपये ठग लिए। जब मनीष ने पुलिस से शिकायत की तो पता चला कि ये दोनों ठग अब तक करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed