फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BU Police accused of assaulting a student: NSUI members surrounded the Vice Chancellor's residence, shouting slogans against the police

बीयू में पुलिस पर छात्राें से मारपीट का आरोप:  एनएसयूआई सदस्यों ने कुलपति का निवास घेरा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 23 Apr 2022 05:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसकर पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात कुलपति के आवास का घेराव कर बीयू प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
BU Police accused of assaulting a student: NSUI members surrounded the Vice Chancellor's residence, shouting slogans against the police
एनएसयूआई कार्यकर्ता ने बीयू में कुलपति का आवास घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसकर पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात कुलपति के आवास का घेराव कर बीयू प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा बीयू के दलित छात्रों को बेवजह पीटा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी बीयू में नशे में धूत थे, उन्होंने दलित छात्रों से 5000 हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
परमार ने सवाल उठाए कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की सुरक्षाकर्मीयों के रहते हुए पुलिस बगैर अनुमति के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रहे छात्रों तक पहुंची कैसे, आखिर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की सुरक्षा एजेंसी का ठेका (टेंडर ) कई महीने पहले खत्म हो चुका फिर भी कुलपति करवा रहे काम क्योंकि कुलपति को सुरक्षा एजेंसी से मौटा कमीशन मिलता हैं छात्रों की फीस से वसूली जाती हैं  सुरक्षा फीस बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में छात्रों की फीस से छात्रों की पीटाई करवाई जा रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही हैं जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक नशे में मारपीट की जिन पुलिस कर्मियों ने मारपीट की उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की ।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस एक छात्र की मारपीट की शिकायत पर होस्टल में नोटिस तामिल कराने गई थी। इसका छात्रों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed