हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही बहन, सगा भाई लूटता रहा आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में बहन-भाई के रिश्तो को तार तार करती एक ऐसी कहानी सामने आई है कि सुनकर हर कोई कांप उठे। हवस की आग में कोई भाई इस कदर वहशी बन जाए कि दूध के रिश्तों को भी रौंद डाले, यह सुनने में बेशक डरावना लगे लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है मध्यप्रदेश के खागोन जिले में।
जहां एक कामांध युवक घर में रहने वाली अपनी सगी बहन की इज्जत को छह महीने तक लूटता रहा। हैरत की बात ये है कि आरोपी के इस जघन्य काम में उसके घरवालों ने भी मौन सहमति दे रखी थी। सबकुछ जान समझकर भी वो चुप्पी साधे रहे और अपने घर में ही छह महीने तक किशोरी की इज्जत लुटती रही।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने 23 साल के युवक राकेश पाटीदार को अपनी सगी बहन का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विरोध करने पर छोटे भाई की करता था पिटाई
खागोन जिले के करौंदिया गांव निवासी राकेश पर आरोप है कि वह दसवीं से पढ़ाई छोड़ चुकी अपनी 17 वर्षीय बहन को डरा धमका कर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। उस पर 376, 502 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खारगौन के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि भाई के अत्याचारों की शिकार बहन खुद कडाही पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। किशोरी की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
किशोरी के अनुसार उसका 15 साल का छोटा भाई जब इसका विरोध करता तो बड़ा भाई उसकी पिटाई कर उसे चुप रहने की धमकी देता था। पीड़िता ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया तो उन्हें उसे चुप रहने की हिदायत देकर शांत कर दिया।
इसके बाद उसने खुद ही मामले में पुलिस से शिकायत करने का निश्चय किया और वो पैदल ही दो किलोमीटर दूर थाने पहुंच गई। अब आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
