फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother-in-law killed sister-in-law due to doubt about her character

हैवानियत की हद: चरित्र पर शंका होने के चलते देवर को आया गुस्सा, भाभी के सिर में फावड़ा मारकर की हत्या

Thu, 14 Dec 2023 12:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

Morena: चरित्र पर संदेह होने के चलते देवर ने भाभी के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना अम्बाह थाना क्षेत्र स्थित चौक बारेन का पुरा गांव की है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। 

विज्ञापन
Brother-in-law killed sister-in-law due to doubt about her character
मुरैना में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अम्बाह थाना क्षेत्र स्थित चौक बारेन का पुरा गांव निवासी संदीप तोमर की पत्नी आशिकी तोमर की आज सुबह किसी बात को लेकर अपने देवर से कहासुनी हो गई थी। झगड़े के दौरान प्रदीप ने तैश में आकर फावड़ा उठाकर भाभी के सिर में दे मारा, जिससे मौके पर ही ढेर हो गई। भाभी को मरणासन्न हालत में देख आरोपी मौके से भाग गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में वाहन में रखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रोज होती थी कहासुनी
उधर इस घटना की खबर लगते ही अम्बाह थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने गांव में पहुंचकर मृतका तथा आरोपी के बारे में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतका का सगा देवर है। वह भाभी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर आये दिन देवर-भाभी के बीच तू-तू, में-में होती रहती थी।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि आज सुबह आरोपी ने तैश में आकर फावड़े से भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। टीआई आलोक परिहार का कहना है कि आज चरित्र पर शंका होने के चलते देवर ने फावड़े से भाभी की हत्या कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed