फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Broad gauge line work completed now train will run at a speed of 130 kmph from Indore to Nimar Khedi

राहत: इंदौर से निमाड़ खेड़ी तक बने नए रेलवे ट्रैक का सीआरएस ने किया निरीक्षण, रेल परिचालन की मिली मंजूरी

Thu, 01 Apr 2021 02:53 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 01 Apr 2021 02:53 PM IST
सार

  • दो माह पहले ब्रॉडगेज लाइन का कार्य हुआ पूरा
  • इस रेल मार्ग पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
Broad gauge line work completed now train will run at a speed of 130 kmph from Indore to Nimar Khedi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

इंदौर से निमाड़ खेड़ी तक बने नए ट्रैक पर अब 100 से 130 प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। इस रेल मार्ग पर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बिछाने सहित नए स्टेशन का कार्य व कायाकल्प हो चुका है। दो माह पूर्व पूरे हुए इस कार्य के बाद बुधवार को रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण हुआ। सीआरएस अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इस रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन की अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा सनावद से भोपाल या खंडवा के बीच भी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की योजना है। रेल मंत्रालय इस योजना पर जल्द ही निर्णय लेगा। मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) एसके पाठक ने सनावद और निमाड़ खेड़ी रेलवे स्टेशन तक 12 किलोमीटर रेल मार्ग का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस रेल मार्ग का निरीक्षण कर इस पर ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि इसे लेकर विधायक सचिन बिरला द्वारा भी एक ज्ञापन दिया गया है। साथ ही इस संबंध में रेल मंत्रालय को जल्द अवगत करा दिया जाएगा। पाठक ने बताया कि सनावद रेलवे स्टेशन अभी तक बंद था, लेकिन इसके शुरू होने से क्षेत्र में अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। साथी इस मार्ग पर रेल का परिचालन शुरू होने के बाद इटारसी, भोपाल, खंडवा तक का सफर आसानी से किया जा सकता है। इस मौके पर पाठक के साथ डीआरएम विनीत गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीआरएस निरीक्षण के लिए इंदौर से सनावद सड़क मार्ग से पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सनावद से निमाड़ खेड़ी तक 12 किमी का सफर ट्रॉली में सवार होकर किया। इस दौरान करीब 6 घंटे से अधिक समय तक आयुक्त पाठक ने रेल गेट, रेलवे पुल-पुलिया व मार्ग की गुणवत्ता को देखा। इसके बाद वह शाम चार बजे तक निमाड़ खेड़ी स्टेशन पर पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed