{"_id":"827d1c9a-d422-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"boy-murders-friend-to-end-sexual-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म से आजिज आए दोस्त ने कुचला दोस्त का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म से आजिज आए दोस्त ने कुचला दोस्त का सिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में एक घटना सामने आई है जहां एक लड़के ने अपने दोस्त का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक की उम्र सिर्फ 18 है, जबकि आरोपी नाबालिक है।
विज्ञापन
घटना टीटी नगर के पास की है। पुलिस ने कुछ दिन पहले मृतक आकाश के घर से उसकी लाश बरामद की।
पुलिस को तभी से शक हो गया था कि यह काम उसके साथी का है। लेकिन वह पुलिस को यह कहके घुमाता रहा कि आकाश का कोई अफेयर था और शायद उसी के चलते उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दबाव डालने पर आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि हत्या उसी ने की है।
साथ ही उसने यह भी बताया कि उसके दोस्त ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और मारपीट भी की।
इसीलिए कुछ दिन पहले उसने यह तय कर लिया था कि वह आकाश को मार डालेगा। और उसके अपने दोस्त का सर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
