{"_id":"574a7a704f1c1b544b691295","slug":"boy-critical-in-mp-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की लापरवाही: ऑक्सीजन की जगह दे दी नाइट्रस गैस, तड़पकर बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की लापरवाही: ऑक्सीजन की जगह दे दी नाइट्रस गैस, तड़पकर बच्चे ने तोड़ा दम
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
असपताल महाराजा यशवंतराव चिकतसालय
मध्यप्रदेश के इंदौर में सरकारी अस्पताल में लापरवाही के कारण एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है और एक बच्चे की हलात अब भी नाजुक बनी हुई है। महाराजा यशवंतराव चिकतसालय असपताल में ऑक्सीजन देने की बजाय नाइट्रस गैस दिए जाने से बच्चे की तबीयत और बिगड़ गई है।
विज्ञापन
ऑपरेशन थियटर में एक बच्चे की हर्निया की सर्जरी होनी थी बच्चे को जब ऑक्सीजन की जगह नाइट्रस गैस दी गई तो उसकी हालत और बिगड़ गई। बच्चे की हलात देख एनेस्थीसिया विभाग का स्टाफ आ गया । बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियटर नया है इसमें ऑक्सीजन और नाइट्रस गैस की लाइन डाली गई थी, लेकिन ऑक्सीजन लाइन में नाइट्रस गैस आने की वजह से बच्चों को गलत गैस दी गई। ऑपरेशन थियटर में पाइप लाइन डालने का काम जिस ठेकेदार ने किया है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
