फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP stopped Jan Ashirvad Yatra of CM Shivraj to chose candidates for election

उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा बीच में रोकी

Fri, 26 Oct 2018 03:55 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Fri, 26 Oct 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
BJP stopped Jan Ashirvad Yatra of CM Shivraj to chose candidates for election

चुनावों की तैयारियों के चलते भाजपा ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा बृहस्पतिवार को बीच में ही रोक दी और इसका समापन भी जबलपुर में हो गया। यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई को उज्जैन से हुई थी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाना था, लेकिन पार्टी ने इसे तय अवधि के पहले समाप्त करने का फैसला किया है। चौहान की यात्रा 181 विधानसभा क्षेत्रों में जा चुकी थी। 

विज्ञापन

यात्रा के चलते संगठन को नहीं दे पा रहे थे समय

बृहस्पतिवार को जबलपुर की छह विधानसभा सीटों के बाद कुल 187 स्थानों पर मुख्यमंत्री ने चौथी बार सरकार बनाने के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगा। यह यात्रा उज्जैन से 14 जुलाई को शुरू हुई थी। 55 दिनों में इसे प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों में पहुंचना था, पर 43 स्थान बाकी रह गए। अब इन स्थानों पर शिवराज चुनाव अभियान के दौरान जाने की कोशिश करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के कारण मुख्यमंत्री संगठन के कई जरूरी कामों के लिए वक्त नहीं दे पा रहे थे। सबसे बड़ा काम उम्मीदवारों का चयन है, जो भाजपा के लिए इस बार एक चुनौती बना हुआ है। जाहिर है, मुख्यमंत्री की भूमिका इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed