फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP's allegation on Congress: Minister Vishwas Sarang said Congress leaders are giving protection to those who beat up daughters

BJP का कांग्रेस पर आरोप: मंत्री विश्वास सारंग बोले बेटियों से मारपीट करने वालों को कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण 

Sat, 09 Apr 2022 05:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Apr 2022 05:34 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में ‘मामा के बुलडोजर’ पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के गलत कार्रवाई करने के आरोप पर मंत्री सारंग ने कहा कि गुंडे बदमाशों का कोई धर्म नहीं होता है। कांग्रेस नेता बेटियों से मारपीट करने वालों को सरंक्षण दे रहे है।

विज्ञापन
BJP's allegation on Congress: Minister Vishwas Sarang said Congress leaders are giving protection to those who beat up daughters
विश्वास सारंग पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में ‘मामा के बुलडोजर’ पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के गलत कार्रवाई करने के आरोप पर मंत्री सारंग ने कहा कि गुंडे बदमाशों का कोई धर्म नहीं होता है। कांग्रेस नेता बेटियों से मारपीट करने वालों को सरंक्षण दे रहे है। 
विज्ञापन


मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गुंडे-बदमाशों कोई धर्म नहीं होता, गुंडे बदमाशी करने वाले मध्य प्रदेश में बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गुंडे बदमाशों और बेटियों से मारपीट करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। बता दें नरेला विधानसभा में शाहीद कबाड़ी के घर पर जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को विधायक ने गलत बताया है। इस संबंध में उन्होंने भोपाल कमिश्नर से पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की। मसूद ने कहा कि सीएम को गुमराह कर दो परिवार के झगड़े को बेटी से छेड़छाड़ का मामला बता कर कार्रवाई की गई। शाहीद कबाड़ी पर पहले के कोई मामले भी नहीं है। उस पर सिर्फ एक मामला है, वह भी गलत है।
विज्ञापन

 
प्राइवेट सेंटर पर 10 अप्रैल से प्रिकॉशन डोज

मंत्री सारंग ने कहा कि 10 अप्रैल से अब 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक प्राइवेट सेंटर में प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा क कोरोना के खिलाफ जंग में और अधिक शक्ति से भारत लड़ेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed