फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP released list of 30 start campaigners for Madhya Pradesh bypolls

उपचुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, शिवराज-सिंधिया शामिल, प्रज्ञा का नाम नहीं

Wed, 14 Oct 2020 06:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 14 Oct 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
BJP released list of 30 start campaigners for Madhya Pradesh bypolls
शिवराज सिंह चौहान-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत, ये कुछ नाम हैं जिन्हें अगले महीने राज्य में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। बता दें कि राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।  

विज्ञापन


तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के भाजपा ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में चौहान, सिंधिया, तोमर और गहलोत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन



इसके अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी इस सूची में जगह दी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार विनय सहस्त्रबुद्धे, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को भी भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। प्रज्ञा ठाकुर का नाम इसमें शामिल नहीं है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा की स्टार प्रचारक सूची से भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम न होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को स्टार प्रचारक क्यों नहीं बनाया है जबकि 2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार प्रभारी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह जिम्मेदारी दी है। 


हालांकि, भाजपा ने कहा है कि जो स्टार प्रचारक बनाए गए हैं वह कांग्रेस को मात देने के लिए पर्याप्त हैं। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने स्टार प्रचारकों की सूची में प्रज्ञा ठाकुर का नाम न होने पर कहा कि भाजपा के लिए यह मायने नहीं रखता है। हमारे सभी 30 स्टार प्रचारक अपने बूते पर कांग्रेस को हराने के लिए सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed