{"_id":"5c43ee28bdec22270f4fbd6c","slug":"bjp-mandal-president-manoj-thackeray-got-murdered-when-he-goes-on-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में एक और भाजपा नेता की हत्या, शिवराज ने की सीबाआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में एक और भाजपा नेता की हत्या, शिवराज ने की सीबाआई जांच की मांग
Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलवाड़ी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
मनोज ठाकरे
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश मे एक और भाजपा नेता की हत्या की खबर है। सेंधवा जिले के बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई है। उनका शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर मिला है। वह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला है। माना जा रहा है कि सिर पर पत्थर मारकर उनकी हत्या की गई है। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला है। उनका शव जिस स्थान पर मिला है वह वारला पुलिस थाने के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
ठाकरे की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस बदलाव के बारे में बात करती है लेकिन क्या यही बदलाव है? यहां हत्याएं शुरू हो गई हैं। एक इंदौर में हुई, फिर मंदसौर में अब एक और भाजपा नेता की बडवानी में हत्या हो गई है। आज अपराधी भयमुक्त हैं। कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।'
विज्ञापन
शिवराज ने आगे कहा, 'सरकार इसे बहुत हल्के में ले रही है। ऐसा लगता है कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है (मंदसौर में हुई भाजपा नेता की हत्या)। मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं। बडवानी में भाजपा नेता की हत्या हुई है। मैं इस सरकार को चेतावनी देता हूं कि वह इस तरह की घटनाएं बंद करें वरना भाजपा सड़कों पर आ जाएगी।'
विज्ञापन
इससे पहले मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की शुक्रवार को बीच चौराहे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने मनीष बैरागी को गिरफ्तार किया था जो खुद खुद भाजपा का कार्यकर्ता है।बंधवार को गुरुवार शाम को बाइक सवार ने कनपटी पर तीन गोलियां मारी थी। बंधवार पर तब हमला किया गया जब वह जिला सहकारी बैंक के सामने खड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह नेता का करीबी हुआ करता था।
Barwani: Balwadi BJP leader Manoj Thackeray has been found dead in a field in Warla police station limits. He had gone for a morning walk today. More details awaited. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) January 20, 2019
