फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader shivraj singh chouhan attacks congress rahul gandhi over rafale deal

राफेल विवाद पर कांग्रेस को शिवराज का शायराना जवाब, 'सर्दी, खांसी न मलेरिया हुआ..... ये गया यारो

Sat, 09 Feb 2019 10:48 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, भोपाल
न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shivraj singh chouhan attacks congress rahul gandhi over rafale deal
Shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने समर्थकों के बीच मामा के नाम से चर्चित शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। इस बार राफेल विवाद के बीच उनका एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के सियासी बवंडर पर तंज कसते हुए रात करीब पौने ग्यारह बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सर्दी, खाँसी न मलेरिया हुआ,  ये गया यारों इसको रॉफेलेरिया हुआ!' सोशल मीडिया पर लोग इस ट्वीट का अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि अखबार में  राफेल डील पर रिपोर्ट सामने आने के बाद यह मामला फिर गरमा गया है। राहुल गांधी जहां इस रिपोर्ट को सत्तापक्ष को घेरने का मौका मान रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष अखबार पर अपने एजेंडा के हिसाब से खबर प्रस्तुत करने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आप रॉबर्ट वाड्रा और चिदंबरम की जांच कीजिए, मगर राफेल पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके जवाब में रक्षामंत्री ने  लोकसभा में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की ओर से विषयों के बारे में समय-समय पर जानकारी लेना हस्तक्षेप नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed