{"_id":"646a07208b41a30f8d0ae426","slug":"bjp-leader-expelled-from-the-party-arrested-from-spa-center-that-became-a-den-of-prostitution-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रंगीन मिजाज BJP नेता पार्टी से निष्काषित, देह व्यापार का अड्डा बने स्पा सेंटर से हुए थे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रंगीन मिजाज BJP नेता पार्टी से निष्काषित, देह व्यापार का अड्डा बने स्पा सेंटर से हुए थे गिरफ्तार
Sun, 21 May 2023 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 05:27 PM IST
सार
स्पा सेंटर से जो लोग पकड़ाए थे, उसमें भाजपा के दो लोग शामिल थे। उनकी गिरफ़्तारी व उन पर मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहडोल में स्पा सेंटर में देह व्यापार चलता पकड़ाया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बीते दिनों पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया था। छापे के दौरान दो दर्जन से अधिक आरोपियों के साथ-साथ कई युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं। आरोपियों में भाजपा के दो पदाधिकारी भी शामिल थे। अब इन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।
बता दें कि स्पा सेंटर से जो लोग पकड़ाए थे, उसमें भाजपा के दो लोग शामिल थे। इनमें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश गौतम निवासी अनूपपुर व भाजपा युवा मोर्चा नगर इकई अनूपपुर का महामंत्री आकाश तिवारी शामिल थे। उनकी गिरफ़्तारी व उन पर मामला दर्ज होने के बाद चाल चरित्र का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। यह बात पार्टी के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचने के बाद उक्त दोनों भाजपा पदाधिकारियों न केवल पद से हटा दिया गया बल्कि दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से भी निष्काषित कर दिया गया है। ऐसी जनचर्चा है कि शहडोल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का प्रथम बार आगमन हो रहा है और पार्टी के लोग नहीं चाहते कि यह मामला उनके सामने लाया जाए, इसलिए इससे पहले ही उक्त दोनों भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।