{"_id":"659d28d4f29f7db74c0c0eb9","slug":"bjp-influence-in-katni-municipal-corporation-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Municipal By-Election: कटनी नगर निगम में बीजेपी का बजा डंका, 31 सीटों पर जीती, कांग्रेस 13 पर आकर सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Municipal By-Election: कटनी नगर निगम में बीजेपी का बजा डंका, 31 सीटों पर जीती, कांग्रेस 13 पर आकर सिमटी
Tue, 09 Jan 2024 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:37 PM IST
सार
Municipal By-Election: एमपी के कटनी में 2 वार्डों सहित एक जनपद पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान पर बीजेपी समर्पित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 5 जनवरी को कटनी नगर निगम के महात्मा गांधी वार्ड नं 9 और डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड नं 36 में मतदान पड़े थे। जिसकी मतगणना आज द्वारिका भवन में 4 चरणों में संपन्न हुई है।
विज्ञापन
कटनी नगर निगम में बीजेपी का बजा डंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी नगर निगम में बीजेपी के 30 पार्षद पहले से मौजूद थे, जिसमें से मथुरा प्रसाद तिवारी जोकि वार्ड नंबर 36 से पार्षद रहे, उनकी गंभीर बीमारी के चलते हाल ही में देहांत हो गया था। वहीं कांग्रेस पार्षद संदीप यादव का निर्वाचन न्यायालय के आदेश के बाद शून्य हो गया था, जिसके कारण वार्ड क्रमांक 9 की सीट खाली हो गई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के सिर्फ 13 पार्षद बचे
जिसके बाद आज मतगणना होने के बाद दोनों ही सीटों में बीजेपी काबिज हो गई है और नगर निगम में अब बीजेपी के 31 पार्षद तो कांग्रेस के सिर्फ 13 पार्षद बचे हैं। वहीं एक निर्दलीय पार्षद संतोष शुक्ला फिलहाल है, जिनकी बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिले के विकास करने में सरलता होगी
नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और महापौर प्रीति सूरी ने बताया की केंद्र, राज्य से लेकर कटनी जिले में अब पूरी तरह बीजेपी की सरकार है। वहीं अब नगर निगम में भी बीजेपी का क्षेत्र बढ़ा है, जिससे कटनी जिले के विकास करने में सरलता होगी। यह जीत बताती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में पुनः जीत हासिल करेगी। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड नंबर 36, लव साहू वोट 61, वहीं महात्मा गांधी वार्ड नं 9 से सचिन बहरे 512 से जीते है। दोनों ही बीजेपी प्रत्याशी ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्या खत्म करते हुए वार्ड का विकास करेंगे।
विज्ञापन
