फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Gaon Chalo campaign EX CM Shivraj Singh Chauhan interacted with villagers in Ladkui

गांव चलो अभियान: पूर्व CM चौहान ने लाड़कुई में ग्रामीणों से किया संवाद, दीवार लेखन कर फूंका लोस चुनाव का बिगुल

Fri, 09 Feb 2024 08:20 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Feb 2024 08:20 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दस साल से केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम गड़ रही हैं। जिससे देश न केवल विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल हो गया है। अब तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है।

विज्ञापन
BJP Gaon Chalo campaign EX CM Shivraj Singh Chauhan interacted with villagers in Ladkui
पूर्व सीएम चाैहान ने दीवार पर लिखा नारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़कुई पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को न केवल विस्तार से बताया बल्कि इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम गड़ रही हैं। जिससे देश न केवल विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल हो गया है, बल्कि तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है।   

विज्ञापन


दीवार लेखन कर लोकसभा चुनाव का फूंका बिगुल 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा सभी सांसदों और विधायकों को गांव चलो अभियान के तहत एक रात ग्रामीणों के साथ बिताने के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़कुई पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया और दीवार लेखन कर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। 
विज्ञापन


मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के उपरांत शिवराज सिंह चौहान लाड़कुई के श्रीराम मंदिर पहुंचे और परिसर में झाडू़ लगाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हमारे आसपास स्वच्छता रहेगी तो हम स्वस्थ्य रहेंगे। प्रत्येक ग्रामीण को पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ कार्यकर्ताओं से ली बूथवार जानकारी 
पूर्व सीएम चौहान ने भाजपा बूथ समिति बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम लाड़कुई के 6 बूथ के कार्यकर्ताओं से बूथ बार जानकारी ली। इस दौरान पन्ना प्रभारिओ को जिम्मेदारी भी दी गई। चौहान ने लाड़कुई निवासी सत्येंद्र शर्मा के निवास पर पहुंचकर नवीन आवास का भूमि पूजन किया। यह आवास ग्रामीण और अन्य लोगों द्वारा राशि एकत्रित कर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed