फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike rider hit a walking man in chhatarpur madhya pradesh, man injured and bike rider died in this accident

भीषण हादसा: छतरपुर में पैदल जा रहे युवक को बाईक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी वाले की मौत

Thu, 25 Nov 2021 01:41 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 01:41 AM IST
सार

मामला छतरपुर शहर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गौरगांय गांव का है जहां सानिया निवासी 25 वर्षीय मनोज पाल ने गौरगांय गांव के निवासी 25 वर्षीय भैयालाल श्रीवास को बाईक से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike rider hit a walking man in chhatarpur madhya pradesh, man injured and bike rider died in this accident
बाईक सवार की दूर तक घिसटने और उछल कर गिरने से मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है तो वहीं बाईक सवार युवक की मौत हो गई है। उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गौरगांय गांव का है जहां सानिया निवासी 25 वर्षीय मनोज पाल ने गौरगांय गांव के निवासी 25 वर्षीय भैयालाल श्रीवास को बाईक से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पैदल जा रहा युवक भैयालाल श्रीवास गंभीर घायल हुआ है। वहीं बाईक सवार मनोज पाल की बाईक सहित दूर तक घिसटने और उछल कर गिरने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन


घटना हुई सीसीटीवी में कैद
उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें टक्कर लगने से भैयालाल श्रीवास सड़क किनारे पड़ा दिख रहा है। वहीं बाईक सवार मनोज पाल बाईक के साथ घिसटता और उछाल मारता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईक से घर जाते समय पीछे से मारी टक्कर
बता दें कि मनोज पाल छतरपुर में एल्युमिनियम फर्नीचर का काम करता था और रोजाना की तरह छतरपुर से अपने अपने गांव सानिया जा रहा था। इसी बीच गौरगांय गांव का भैयालाल पैदल घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाईक सवार मनोज ने पीछे से टक्कर मार दी और दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसमें मनोज की मौत हो गई, तो वहीं भैयालाल गंभीर है और जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

मृतक के परिजनों को था संदेह
मामले में ओरछा रोड थाना प्रभारी आनंद सिंह से बात की तो बताया कि हादासा बड़ा ही विभत्स था। वहीं लोग (मृतक के परिजन)  संदेह कर रहे थे कि जिसको टक्कर लगी वह बच गया और जिसने टक्कर मारी वह कैसे मर गया।  कहीं टक्कर मारने के बाद लोगों और ग्रामीणों ने तो नहीं मारा जिससे मार गया हो तो वहीं इस मामले में गहन जांच की जा रही है।

सीसीटीवी से घटना हुई स्पष्ट किसी अन्य का हाथ नहीं
वहीं मामले में केस की जांच कर रहे एएसआई गिरजेश सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला कोई संदिग्ध नहीं है घायल और मौत एक्सीडेंट से हुई है किसी तीसरे व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है। मामले में सीसीटीवी सामने आया है जिससे सब स्पष्ट हो गया है। फिर भी मामले में जांच चल रही है।


घटना की जानकारी लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल और मृतक दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई है जहां घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed