फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Youth MahaPanchayat: Congress's taunt - CM gave old liquor in a new bottle to the youth

Youth MahaPanchayat: कांग्रेस का तंज- सीएम ने युवाओं को पिलाई नई बोतल में पुरानी शराब

Sat, 23 Jul 2022 11:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 11:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आज से शुरू हुई युवा महापंचायत पर राजनीति भी होने लगी है। कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर हमलावर हुई है। उसने तंज कसा है कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को नई बोतल में पुरानी शराब पिलाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Youth MahaPanchayat: Congress's taunt - CM gave old liquor in a new bottle to the youth
कांग्रेस ने यूथ महापंचायत पर तंज कसा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में आज से युवा महापंचायत की शुरुआत की गई। इसमें सीएम ने युवाओं से जुड़ी कई योजनाओं की जानकारी दी साथ ही युवाओं के लिए नई राहें खोलने के बारे में बताया। अब इस पर कांग्रेस हमलावर हुई है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को नई बोतल में पुरानी शराब पिलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए आज मप्र सरकार द्वारा आयोजित ‘यूथ महापंचायत’ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक साल में एक लाख नौजवानों को रोजगार देने, 15 अगस्त से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने, हर माह दो लाख युवाओं को स्वरोजगार देने तथा नई युवा नीति बनाए जाने की घोषणा की है। युवाओं को दिया जाने वाला राजनीतिक धोखा है। मिश्रा ने कहा कि 17 सालों से प्रदेश में शिवराज सरकार है जो अब एक साल में एक लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने व हर माह दो लाख युवाओं को स्व-रोजगार देने का झूठा वादा कर रही है। बेहतर होगा कि इसके पहले वे पीएससी परीक्षा-2019, चयनित संविदा शिक्षकों और पटवारियों की भर्ती तो कर दें।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यदि मुख्यमंत्री 17 सालों से प्रतिवर्ष एक लाख बेरोजगारों को रोजगार सृजित करने का दावा पूरा करते तो आज रोजगार कार्यालयों में 17 लाख से दोगुना, यानी 34 लाख शिक्षित युवक-युवतियां पंजीकृत नहीं होंते? नई युवा नीति लागू किए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री इसके पहले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कई बार नई युवा नीति लागू करने की घोषणा कर चुके हैं और आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भी उन्होंने ऐसी ही घोषणा को दोहराया है। मुख्यमंत्री पहले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर की गई घोषणाओं का हिसाब तो दें? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को पर्यावरण स्टेट बनाने की बात भी कह रहे हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों में ही दो सालों में फॉरेस्ट कव्हर एरिया 25 प्रतिशत घट गया है, उसका जिम्मेदार कौन है? मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नई बोतल में पुरानी शराब पिलाकर प्रदेश के युवाओं के साथ एक बार फिर राजनीतिक धोखा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस कथन को भी आपत्तिजनक बताया है कि आजादी के असली क्रांतिकारियों को लंबे समय तक नहीं पढ़ाया गया, सिर्फ एक ही परिवार को पढ़ाया गया।


मिश्रा ने मुख्यमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उनसे प्रतिप्रश्न किया कि क्या उन्होंने अपनी डिग्री नकल के माध्यम से ली है! क्या उन्होंने शैक्षणिक जीवन में महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल,  चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, महारानी लक्ष्मीबाई आदि महापुरुषों को अपने पाठ्यक्रम में पढ़ा है या नहीं। क्या यह महापुरुष एक ही परिवार के थे? अन्यथा मुख्यमंत्री यह भी बता दें कि जिन्हें नहीं पढ़ाया गया, उन गोलवलकरों, सावरकरों, गोडसो और श्यामाप्रसाद मुखर्जियों जैसे लोगों, जिनका देश की जंग-ए-आजादी में सिर्फ गद्दारी, हत्याओं और अंग्रेजी हुकूमत से भत्ता लेकर मुखबिरी करने व माफीवीरों के अलावा कौन सा योगदान रहा, क्या उन्हें पढ़ाया जाता? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed