फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Youth Congress Satyagraha ends over MP Nursing Scam Opposition Leader Singhar says fight continue

MP News: नर्सिंग घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस का सत्याग्रह समाप्त, सिंघार बोले-सारंग के इस्तीफे तक लड़ते रहेंगे

Wed, 03 Jul 2024 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

MP Nursing Scam: नर्सिंग घोटाले को लेकर एमपी यूथ कांग्रेस का 24 घंटा तक चले सत्याग्रह का समापन हो गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है सारंग के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Youth Congress Satyagraha ends over MP Nursing Scam Opposition Leader Singhar says fight continue
नर्सिंग घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस का सत्याग्रह खत्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय विधानसभा से लेकर सड़क तक प्रदेश भर में नर्सिंग कॉलेज में हुई गड़बड़ी के मामले पर हंगामा मचा हुआ है। इसे लेकर मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने राजधानी भोपाल के एमपी नगर में 24 घंटे का सत्याग्रह रखा था। जिसका समापन करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को सुबह 10 बजे पहुंचे, और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह का समापन करवाया। सिंघार ने कहा है कि हमारी लड़ाई मंत्री विश्वास सारंग से है। उनका इस्तीफा न होने तक ये लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


मंत्री के साथ मिलकर अधिकारी नियमों में करते हैं छेड़छाड़
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहा कि प्रदेश के सीधे-साधे विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं। उन्हें क्या पता की कॉलेज फर्जी है। यहां भोपाल में मंत्री के साथ मिलकर अधिकारी नियमों में छेड़छाड़ करते हैं। जिससे छात्रों का भविष्य बरबाद हो रहा है। प्रदेश के युवाओं को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम आपके भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


अभी छवि स्वच्छ के हैं मुख्य मंत्री 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहा कि हमारी लड़ाई उस मंत्री से है जो मोहन यादव की सरकार की कैबिनेट में मंत्री है। मोहन यादव ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री को रखे हैं। अभी नए-नए मोहन यादव आए हैं उनकी छवि स्वच्छ है। अगर वे चाहते हैं कि उनकी छवि खराब हो, मंत्री के काले दाग ते छींटे इनके कपड़ों पर आएं तो वे उन्हें झेलें। उन्होंने आगे कहा कि  ये सत्याग्रह जब पूरा होगा जब नर्सिंग कॉलेज की पूरी लड़ाई आप जीतेंगे। आपकी ये लड़ाई सदन से लेकर मैदान तक विश्वास सारंग के खिलाफ चलती रहेगी। आपकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और उसके विधायक पूरी तरह आपके साथ हैं। हमारी लड़ाई उस मंत्री से है जो मोहन यादव की सरकार की कैबिनेट में मंत्री है। मोहन यादव ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री को रखे हैं। अभी नए-नए मोहन यादव आए हैं उनकी छवि स्वच्छ है। अगर वे चाहते हैं कि उनकी छवि खराब हो, मंत्री के काले दाग ते छींटे इनके कपड़ों पर आएं तो वे उन्हें झेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया 
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राज में नर्सिंग घोटाला हुआ है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। इसका असर छात्रों के भविष्य के साथ-साथ उनके पूरे परिवार पर पड़ा है। भाजपा ने शिक्षा माफिया के इशारे पर छात्रों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। हम इसकी लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेंगे। हम विश्वास सारंग के इस्तीफे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।


24 घंटे तक चला सत्याग्रह
नर्सिंग कॉलेज घोटाले के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने मंगलवार से बोर्ड ऑफिस चौराहे पर 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू किया था। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के साथ कई युवा नेता और नर्सिंग घोटाले से प्रभावित छात्र-छात्राएं भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। सत्याग्रह स्थल पर कुछ नर्सिंग छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पहुंचे और उन्होंने छात्राओं को ढांढस बंधाया। विवेक त्रिपाठी ने भाजपा पर सिर्फ राजनीति करने और छात्रों व युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और भाजपा पर शिक्षा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed