MP: भोपाल में आधा दर्जन किन्नरों ने दिनदहाड़े थाने से 200 मीटर दूरी पर की युवक की हत्या, दो किन्नर भी घायल
राजधानी भोपाल में दोस्तों ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर उसका गला रेता, सीने में चाकू घोंप और हाथों की कलाइयां भी काट दीं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विस्तार
राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिनदहाड़े आधा दर्जन किन्नरों ने एक युवक की सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। किन्नरों ने युवक का गला रेता, दोनों हाथों की कलाइयां काटी और सीने में चाकू घोंपा। बदमाश इतनी हैवानियत पर उतारू थे कि युवक की मौत होने के बाद ही मौके से भागे। पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: मऊगंज में बवाल, आदिवासियों ने तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़े; ASI और बंधक युवक की मौत
तलैया थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि किन्नरों ने आदिल खान की हत्या की है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले छह किन्नरों में दो के चोट लगी है। तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पैसों के लेनदेन को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है, लेकिन असली वजह सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगी।
लेनदेन को लेकर पुराना विवाद
बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं था, क्योंकि उन्होंने तलैया थाने से मजह 200 मीटर की दूरी पर ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिस युवक की हत्या हुई है, उसके बड़े भाई की डेढ़ साल पहले हत्या हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई है।
ये भी पढ़ें: 'धमकी ऐसी दो कि सरकार हिल जाए', मंत्री शाह ने धमकाने वाले आरोपी बोला, बताया क्यों किया ऐसा
सुबह 6 बजे बुलाकर ले गए थे
तलैया थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय आदिल खान बैंड मास्टर चौराहे से कुछ ही दूरी पर रहता है। रविवार सुबह छह बजे के बाद आधा दर्जन युवक उसके घर पहुंचे और आदिल को बुलाया। जो युवक आदिल के घर पहुंचे थे, वह सभी उसके दोस्त और परिचित ही थे। आदिल उनके साथ चला गया। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब लोगों ने आदिल के परिजनों को बताया कि बैंड मास्टर चौराहे पर आदिल खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। आदिल का भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वह बेसुध था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, आधी रात को परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच
संदेही कर रहे गुमराह
हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। जो किन्नर घायल हुए हैं, पहले उन्होंने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि अज्ञात बदमाश आए और आदिल को मार रहे थे। हम दोनों बचाने गए तो हमें भी चाकू मार दिया। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने जब पुलिस को बताया कि किन्नरों ने ही आदिल की हत्या की है, लेकिन वे किन्नरों को पहचानते नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने चाकू से घायल हुए दोनों किन्नरों को दबोचा और उनसे पूछताछ शुरू की। पुलिस अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। फरार आरोपियों के पीछे पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, क्योंकि सभी आरोपी पीड़ित परिवार के परिचित हैं और उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
भाई की भी हो चुकी है हत्या
पुलिस ने बताया कि आदिल के बड़े भाई आमिर की भी डेढ़ साल पहले विवाद में हत्या हो चुकी है। आमिर की हत्या जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में हुई थी। पुलिस उस हत्याकांड के बिंदुओं को भी इस मामले की जांच में शामिल किया है। डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
ग्वालियर के अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
