फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News: Dalit couple brutally murdered in Tikamgarh crime Hindi News

MP News: टीकमगढ़ में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, आधी रात को परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 16 Mar 2025 09:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

Tikamgarh Crime News: टीकमगढ़ के करोला गांव में दलित पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आधी रात में हुए इस दोहरे हत्याकांड की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: Dalit couple brutally murdered in Tikamgarh crime Hindi News
सड़क पर पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के करोला गांव में बीती रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान रामकिशोर अहिरवार (45) और उनकी पत्नी श्रीमती रामबाई अहिरवार (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पति-पत्नी की हत्या का कारण साफ नहीं हो सक है।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मऊगंज में बबाल क्यों, अब हालात कैसे? आदिवासियों ने तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़े, ASI और बंधक युवक की मौत
विज्ञापन


टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस की टीम जांच कर रही है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 12:00 बजे मृतक का परिजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेज गर्मी के बीच मिलेगी राहत, प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

परिजनों से चल रहा था जमीनी विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक दंपति का परिजनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रात करीब 12:00 बजे दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: ओवैसी के बयान पर प्रदीप मिश्रा का पलटवार, कहा- भारत का हर सनातनी शेर का बच्चा, देखें वीडियो

ये वीडियाे भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed