फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   yamraj stopped policeman in indore says who will not wear helmet i will take him with myself indore traffic police road safety awareness drive

'यमराज' ने पुलिसकर्मी को रोका, कहा- जो हेलमेट नहीं पहनेगा, उसे जंजीर से बांधकर ले जाऊंगा

Tue, 09 Feb 2021 05:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 09 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
yamraj stopped policeman in indore says who will not wear helmet i will take him with myself indore traffic police road safety awareness drive
इंदौर की सड़कों पर घूमे यमराज - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है, जिसके तहत लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार (9 फरवरी) को रीगल चौराहे पर अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां 'यमराज' टहलते नजर आए। उनके हाथ में गदा और जंजीर थी। इस दौरान उन्होंने बिना हेलमेट जा रहे पुलिसकर्मी को रोक लिया। यमराज ने उससे कहा कि जो हेलमेट नहीं पहनेगा, उसे जंजीर से बांधकर ले जाऊंगा।

विज्ञापन

बिना हेलमेट वालों को रोक रहे थे 'यमराज'

जानकारी के मुताबिक, रीगल चौराहे पर यमराज हाथ में गदा और जंजीर लेकर सड़क पर टहलते रहे। उन्हें जिस भी दोपहिया वाहन चालक के सिर पर हेलमेट नहीं दिखा, उसे गदा आगे बढ़ाकर रोक लिया। यमराज की गिरफ्त में एक पुलिसकर्मी भी आ गया, जिसे उन्होंने हेलमेट पहनाया। साथ ही, कहा कि आप सुरक्षित रहेंगे तो हम सब सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में हेलमेट पहनने की आदत को दिनचर्या में शामिल करें। यमराज ने कहा कि यम हैं हम... जो हेलमेट नहीं पहनेगा, उसे जंजीर में बांधकर खींचकर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने उठाई यह जिम्मेदारी

बता दें कि जितेंद्र नाम के युवक रीगल चौराहे पर यमराज बने थे। वह लोगों को समझा रहे थे कि उनका जीवन, उनके और परिवार के लिए अनमोल है। हेलमेट जीवन को सुरक्षित रखता है। यदि वे नहीं रहे तो उनका परिवार वीरान हो जाएगा। दर-दर की ठोकर खाएगा। हेलमेट ही जीवन को सुरक्षित कर सकता है। नहीं तो एक झटका आपको जंजीर में बांध देगा और यमराज खींचकर ले जाएंगे।
विज्ञापन

इस वजह से जितेंद्र ने उठाया बीड़ा

जितेंद्र ने बताया कि शहर में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। ऐसे में सागर सामाजिक संस्था ने उनसे आग्रह किया कि वह यमराज बनकर लोगों को हेलमेट का महत्व समझाएं। यातायात सूबेदार सुमित बलोनिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीआईजी ने चौराहा प्रबंधन का काम भी थाना और यातायात पुलिस को सौंपा है। हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट लग सकती है। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस से बहस कर सकते हैं, लेकिन यमराज से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed