फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   World Malaria Day: 96 percent cases of malaria have reduced in the last 6 years in Madhya Pradesh

विश्व मलेरिया दिवस आज: मध्य प्रदेश में पिछले 6 वर्ष में कम हो गए मलेरिया के 96 फीसदी केस, रंग ला रहे प्रयास

Thu, 25 Apr 2024 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा संदीप तिवारी
संदीप तिवारी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

मलेरिया की गंभीरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार साल 2008 में मनाया गया था। इसका नतीजा है कि प्रदेश में पुराने आंकड़ों के अनुसार महज 4 प्रतिशत मरीज रहा गए हैं। 

विज्ञापन
World Malaria Day: 96 percent cases of malaria have reduced in the last 6 years in Madhya Pradesh
विश्व मलेरिया दिवस आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश मलेरिया के मामले में पिछले छह साल में करीब 96 प्रतिशत मरीजों की कमी आई है। अब प्रदेश में पुराने आंकड़ों के अनुसार महज 4 प्रतिशत मरीज रहा गए हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना काल से मरीजों की कमी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना काल में लोगों ने साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा यही कारण है कि मलेरिया के केस लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन


एक हजार की जनसंख्या पर एक से भी कम मरीज
मलेरिया विभाग के आकड़े को देखें तो जहां वर्ष 2015 में 25 जिले कैटेगरी 3 में सम्मिलित थे, वहीं वर्ष 2023-24 में एक भी जिला कैटेगरी 3 में सम्मिलित नहीं है। इस प्रकार प्रदेश सभी जिलों में मलेरिया एपीआई एक से कम दर्ज किया गया है। अर्थात 1000 की जनसंख्या में औसतन 1 से भी कम मरीज के प्रकरण दर्ज हुए हैं. वर्ष 2023 से प्रदेश के 3 जिलों में आगर, शाजापुर एवं टीकमगढ़ मे मलेरिया प्रकरण नहीं पाये गए हैं। वहीं वर्तमान में प्रदेश भर में वर्ष 2024 में मात्र 415 मलेरिया के पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं। विभाग की मानें तो सभी जिलों में सतत् रुप से निगरानी एवं मलेरिया रोगियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले सालों के कुछ आंकड़े
वर्ष कुल जांच रोगियों की संख्या
2018 9817411 22279
2019 1006955 14147
2020 9056958 6760
2021 9864546 3181
2022 11031117 3836
2023 11381858 3794

मलेरिया के बारे में कुछ खास बातें
भोपाल के जिला मलेरिया अधिकार अखिलेश दुबे बताते हैं कि मलेरिया की गंभीरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार साल 2008 में मनाया गया था। अखिलेश दुबे बताते हैं कि बारिश के मौसम में मच्छर परेशान करते ही हैं लेकिन गर्मियों के दौरान भी इनका प्रकोप काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                           
ऐसे कम हुए प्रदेश में मलेरिया केस
मलेरिया राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जयसवार ने बताया कि मध्य प्रदेश में मलेरिया कम होने के प्रमुख कारण कोरोना की वजह से लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने लगे और मच्छरों में काफी कमी आई। मलेरिया विभाग नगर निगम और एंबेड परियोजना के सहयोग से प्रदेश भर में जनजागरूकता अभियान चलाया। स्कूल, कॉलेज से लेकर धर्मगुरुओं को भी इस अभियान में शामिल किया। अभियान में एंबेड परियोजना के कर्मचारी झुग्गी बस्तियों तक पहुंच कर लोगों को जागरूक किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed