फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Women's Day tomorrow: CM will give many gifts, money will be deposited in the accounts of beloved sisters, sta

महिला दिवस कल: CM देंगे कई सौगात, लाडली बहनों के खाते में आएगी राशि, राज्य स्तरीय पुरस्कारों का करेंगे वितरण

Fri, 07 Mar 2025 06:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश की मातृ शक्ति के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और पहल का ऐलान करेंगे। इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना के तहत 1.27 लाख महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। 

विज्ञापन
Women's Day tomorrow: CM will give many gifts, money will be deposited in the accounts of beloved sisters, sta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मातृ शक्ति के लिए कई सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान मंत्र में महिला कल्याण भी प्रमुख घटक है। महिला दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे कंन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में राशि जारी करेंगे। महिलाओं और बच्चों के लिए समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण करेंगे। बता दें, महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं।
विज्ञापन


1.27 लाख बहनों के खाते में आएगी राशि 
मुख्यमंत्री महिला दिवस के अवसर पर लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम उनके खाते में 1250 रुपये की मासिक किश्त के अनुसार लगभग 1552.73 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।  
विज्ञापन


नवाचारों एवं अभियानों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि वितरण, डीडीयूजीकेवाई अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मिशन के अन्य कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह शहरों में जैविक हाट का शुभारंभ 
मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-न्यूज लैटर 'आजीविका अनुभूति' का विमोचन किया जाएगा। सीहोर जिले के समूह सदस्यों को आवागमन के लिए 200 ई-साइकिल का वितरण, प्रदेश के छह प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं धार में जैविक हाट बाजारों का शुभारंभ, वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत विशेष रूप से युवितयों के लिए 5 प्रशिक्षण बैच, आरसेटी के माध्यम से बालाघाट, डिंडौरी एवं अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्प के प्रोत्साहन के लिए कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ, डीडीयूजीकेवाय अंतर्गत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।


'पढ़ेंगे हम- बढ़ेंगे हम' साक्षरता अभियान का शुभारंभ  
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री 'पढेंगे हम–बढेंगे हम' साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार के लिए तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर भोपाल जिले के दो स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रुपये की बैंक ऋण राशि भी प्रतीक स्वरूप दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed