फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Women's Day 2024 Nirmala Bhuria Joins Invest in Women Accelerate Program in Bhopal

Women’s Day: भोपाल में ‘इन्वेस्ट इन वुमन-एक्सीलरेट प्रोग्रेस’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, मंत्री भूरिया हुई शामिल

Thu, 07 Mar 2024 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Mar 2024 03:00 PM IST
सार

Women’s Day: हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भोपाल में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को रवीन्द्र भवन में इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘इन्वेस्ट इन वुमन-एक्सीलरेट प्रोग्रेस’ पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विज्ञापन
Women's Day 2024 Nirmala Bhuria Joins Invest in Women Accelerate Program in Bhopal
मंत्री निर्मला भूरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिला दिवस एक ऐसा दिन है, जिसमें हर महिला एक दिन वह अपने लिए अपनी रुचि का काम करें। यह एक दिन का नहीं, बल्कि भविष्य में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। मंत्री भूरिया ने कहा कि वर्तमान समय में लैंगिक समानता हासिल करने का दबाव बढ़ रहा है। जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना, समृद्ध और न्यायसंगत अर्थ-व्यवस्था को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित दुनिया निर्मित करना ही एकमात्र तरीका है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में तरह-तरह की सांस्कृतिक विविधता के साथ ग्रामीण, शहरी और आदिवासी अंचलों में महिलाओं के सशक्तिकरण की अलग-अलग स्थिति है। निर्मला भूरिया ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की शुरूआत स्वयं से होती है। परिवार और समाज को किस दिशा में ले जाना है, यह हम सभी को मिलकर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छोटी उम्र के लड़कों के लिए भी आयोजित किए जायें, जिससे उन्हें भी गाइड किया जा सके। इसके लिए महिला-बाल विकास विभाग के साथ गृह और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर नये प्रोग्राम तैयार किये जायेंगे।
विज्ञापन


यह सोच भी विकसित करना आवश्यक 
कार्यक्रम में एडीजी ऋचा श्रीवास्तव ने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा पुलिस में भर्ती होने का आहवान करते हुए कहा कि हम अगर आधी आबादी हैं, तो हमें अपनी पूरी शक्ति दिखानी होगी। यूएनएफपीए के सुनील थॉमस जैकब ने कहा कि महिलाएं आगे आकर अपनी बात रखने की क्षमता रखें। किशोरियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, बाल विवाह रोकथाम, परिवारों को भी शिक्षित करना और सामाजिक स्तर पर लड़का-लड़की में भेदभाव न हो, यह सोच भी विकसित करना आवश्यक है। इस अवसर पर महिला-बाल विकास मंत्री भूरिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। रवीन्द्र भवन परिसर में लगी विभिन्न जिलों की मिलेट प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ देखी “लापता लेडीज’’ फिल्म
महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विभाग द्वारा “लापता लेडीज’’ फिल्म के विशेष शो को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सिनेमा-घर जाकर देखा। भूरिया ने कहा कि “लापता लेडीज’’ महिला सशक्तिकरण का संदेश देती फिल्म है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास दीपाली रस्तोगी एवं आयुक्त महिला-बाल विकास सूफिया फारुखी वली भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed