{"_id":"683075ff2126d0c3c8047171","slug":"women-empowerment-maha-sammelan-two-thousand-women-power-will-take-charge-of-the-program-dress-code-will-be-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला महासम्मेलन: मोदी का भोपाल दौरा, महिलाओं के हाथ में होगी पूरी कमान, सिंदूरी साड़ी में दिखेगा नया नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला महासम्मेलन: मोदी का भोपाल दौरा, महिलाओं के हाथ में होगी पूरी कमान, सिंदूरी साड़ी में दिखेगा नया नेतृत्व
Fri, 23 May 2025 06:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 May 2025 06:50 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में एक विशेष सम्मेलन में शामिल होंगे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा। इसके पीछे भाजपा की स्पष्ट मंशा है- “नारी शक्ति को आगे लाना और विश्व को भारत की महिला नेतृत्व क्षमता का संदेश देना
विज्ञापन
भोपाल में 31 मई के पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस आयोजन में दो लाख से अधिक बहनों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व ने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सम्मेलन की हर जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी। इसके लिए 2000 बहनों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उनका ड्रेस कोड एक जैसा रखा जाएगा ताकि एकरूपता का संदेश जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भोपाल जिले की बैठक में कार्यकर्ताओं से रचनात्मकता और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी के ‘वूमन-लेड डेवलपमेंट’ के विजन को साकार करेगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी प्रधानमंत्री की नीति का प्रमाण हैं।
सिंदूरी साड़ी में दिखेगा संगठन का नया स्वरूप
सम्मेलन में महिलाएं सिंदूरी साड़ी में मंच और आसपास की जिम्मेदारियां निभाएंगी। इन महिलाओं को यह कार्यभार दिया गया है। इसमें मंच संचालन, आभार प्रदर्शन, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था, वाहन और पार्किंग की व्यवस्था, बैठक और आगंतुक प्रबंधन का काम संभालेगी। इनके लिए समान सिंदूरी रंग की साड़ी भाजपा संगठन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन की हर जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी। इसके लिए 2000 बहनों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उनका ड्रेस कोड एक जैसा रखा जाएगा ताकि एकरूपता का संदेश जाए। संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कठिन समय में सुशासन, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। प्रदेश भर में 21 से 31 मई तक उनके सम्मान में कार्यक्रम होंगे। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी व अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।