{"_id":"6aeb3fe581ae80b7ba01cf99","slug":"will-a-shopping-record-be-broken-this-dhanteras-customers-flock-to-buy-as-gold-and-silver-prices-drop-bumper-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर इस बार टूटेगा खरीदारी का रिकॉर्ड?: सोना-चांदी के भाव गिरे तो टूट पड़े ग्राहक, भोपाल में बंपर बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर इस बार टूटेगा खरीदारी का रिकॉर्ड?: सोना-चांदी के भाव गिरे तो टूट पड़े ग्राहक, भोपाल में बंपर बुकिंग
Thu, 05 Nov 2026 07:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:09 AM IST
सार
सोने-चांदी के भाव में गिरावट से धनतेरस से पहले ही भोपाल के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों से ग्राहकों की भीड़ और गहनों की एडवांस बुकिंग जारी है। कारोबारियों को इस बार 150 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच था।
विज्ञापन
व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस से पहले भोपाल के सराफा बाजार में इस बार अलग ही रौनक दिखाई दे रही है। सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है। चौक बाजार से लेकर प्रमुख ज्वेलरी दुकानों तक पिछले 15 दिनों से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। लोग न सिर्फ गहने पसंद कर रहे हैं, बल्कि धनतेरस के मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए पहले से बुकिंग भी करा रहे हैं। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार दिवाली सीजन में भोपाल का सोना-चांदी कारोबार 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। पिछले साल यह कारोबार करीब 100 से 125 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
भाव घटे तो खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे ग्राहक
श्री सराफा एसोसिएशन चौक, भोपाल के सचिव अखिलेश मित्तल के मुताबिक, इस बार सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट का बाजार पर सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, सोना करीब 1 लाख 46 हजार रुपये और चांदी करीब एक लाख 86 हजार रुपये के स्तर पर चल रही है। भाव कम होने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। पहले जहां धनतेरस और पुष्य नक्षत्र पर ही बाजार में भीड़ दिखाई देती थी, वहीं इस बार करीब 15 दिन पहले से ही अच्छी खरीदारी हो रही है। मित्तल का कहना है कि ग्राहक आगामी धनतेरस के लिए गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। शादी के सीजन को देखते हुए भी खरीदारी की जा रही है। मौजूदा रुझान को देखते हुए इस बार कारोबार 150 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।
चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव से असमंजस भी
व्यापारी राजेश अग्रवाल के मुताबिक, चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी भाव तेजी से नीचे आते हैं तो अगले ही दिन बढ़ जाते हैं। इससे ग्राहकों में असमंजस है कि खरीदारी आज करें या कुछ दिन और इंतजार करें। हालांकि धनतेरस नजदीक आने के कारण लोग मुहूर्त में खरीदारी करने की तैयारी कर रहे हैं। अग्रवाल का कहना है कि कीमतों में गिरावट से ग्राहकों का खरीदारी का मन जरूर बन रहा है, लेकिन निवेश करने वाले कुछ लोग आगे और गिरावट की उम्मीद में इंतजार कर सकते हैं। बाजार में कम बजट वाले ग्राहकों की मांग भी बढ़ी है। अब लोग भारी गहनों के बजाय एक, दो और तीन ग्राम की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। दस ग्राम के सिक्कों की भी मांग है।
विज्ञापन
बुकिंग कराकर मुहूर्त में गहने लेने का ट्रेंड
ज्वेलरी कारोबारी सिद्धार्थ के मुताबिक, सोने के लगातार महंगे होने के कारण पिछले तीन-चार साल में ग्राहकों की खरीदारी का तरीका बदला है। अब कई ग्राहक करवा चौथ और धनतेरस से पहले ही अपने पसंदीदा गहनों की बुकिंग करा देते हैं और शुभ मुहूर्त में आकर डिलीवरी लेते हैं। करवा चौथ के दौरान मंगलसूत्र और चूड़ियों की मांग अधिक रहती है, जबकि धनतेरस पर छोटे आभूषणों से लेकर बड़े गहनों तक सभी तरह की खरीदारी होती है। उनका कहना है कि सोने के भाव में आई नरमी से बाजार में कुछ उठाव आया है और पिछले साल की तुलना में इस बार बेहतर बिक्री की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में दिवाली पर कई रास्तों पर एंट्री बंद: शॉपिंग के लिए निकलने से पहले जान लें ये नियम, ट्रैफिक प्लान जारी
ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वेलर्स के ऑफर
दिवाली पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलर्स भी अपनी ओर से कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। खरीदारी पर उपहार, विशेष छूट और मेकिंग चार्ज में रियायत दी जा रही है। कारोबारी चाहते हैं कि ग्राहक त्योहार के साथ शादी के सीजन की खरीदारी भी अभी कर लें। कुल मिलाकर, सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बावजूद भोपाल के सराफा बाजार में धनतेरस को लेकर उत्साह है। हल्के वजन के गहने, सिक्के और पहले से बुकिंग इस बार बाजार के प्रमुख रुझान बनकर उभरे हैं। कारोबारियों की नजर अब धनतेरस के अंतिम तीन-चार दिनों की बिक्री पर टिकी है।