Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Where to seek treatment in case of firecracker-related accidents during Diwali? Bhopal hospitals on alert; 8-b

दिवाली पर पटाखों से हादसे हुए तो कहां मिलेगा इलाज?: भोपाल के अस्पताल अलर्ट, जेपी में 8 बेड का बर्न यूनिट तैयार

Sat, 07 Nov 2026 05:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 07 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए भोपाल के अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जेपी अस्पताल में आठ बिस्तरों का विशेष बर्न यूनिट तैयार किया जा रहा है। हमीदिया और एम्स में भी जलने, आंखों की चोट और सांस संबंधी समस्याओं के इलाज की व्यवस्था पर जोर है। करीब 40 एंबुलेंस अलर्ट पर रखने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Where to seek treatment in case of firecracker-related accidents during Diwali? Bhopal hospitals on alert; 8-b
जेपी अस्पताल में बर्न यूनिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाले हादसों से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पटाखों से हाथ-पैर और चेहरे के जलने, आंखों में बारूद या चिंगारी लगने और धुएं से सांस लेने में परेशानी जैसे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इस बार जेपी अस्पताल में आठ बिस्तरों का अलग बर्न यूनिट तैयार करने की व्यवस्था की गई है। वहीं हमीदिया अस्पताल और एम्स में भी आपातकालीन इलाज की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जेपी अस्पताल में अलग बर्न यूनिट, 24 घंटे रहेगी टीम
जेपी जिला अस्पताल में इस बार पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने आठ बिस्तरों का बर्न यूनिट बनाने के लिए एक वार्ड चिह्नित किया है। यहां जलने के मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाएं, ड्रेसिंग किट, एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं रखने की तैयारी है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अलग टीम को भी तैनात रखने की योजना है। जरूरत पड़ने पर सर्जरी विभाग के डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार जैन के मुताबिक, पिछले साल दीपावली पर पटाखों और कार्बाइड गन से घायल मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की कमी महसूस हुई थी। इसी अनुभव के आधार पर इस बार आठ बिस्तरों का विशेष यूनिट तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हमीदिया और एम्स में भी इमरजेंसी व्यवस्था
हमीदिया अस्पताल, गांधी मेडिकल कॉलेज और एम्स में जलने, आंखों में चोट और गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। अस्पतालों की आकस्मिक चिकित्सा इकाई, ऑपरेशन थिएटर और जरूरी चिकित्सा संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में मेडिसिन, शिशु रोग, श्वसन रोग और आईसीयू सेवाओं को भी शामिल किया गया है। पटाखों के धुएं से अस्थमा और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन सिस्टम, नेबुलाइजर, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 एंबुलेंस की 40 गाड़ियां अलर्ट पर
दीपावली पर हादसों के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को भी तैयार रखने की जानकारी सामने आई है। भोपाल में करीब 40 एंबुलेंस अलर्ट पर रखने की तैयारी बताई गई है। इनमें ऑक्सीजन और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने पर जोर है। अस्पतालों में आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने दिए अस्पतालों की निगरानी के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला कलेक्टरों को पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के उपचार और रोकथाम के लिए अस्पतालों की निगरानी करने को कहा है। जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के बर्न वार्ड और बर्न यूनिट में दवाओं, उपकरणों और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले बर्न इंजरी के मरीजों की प्रतिदिन समीक्षा करने को भी कहा गया है। 


यह भी पढ़ें-हड़ताल खत्म: भोपाल की सड़कों से कचरे का पहाड़ हटाना बना चुनौती, चार सौ गाड़ियों पर पच्चीस सौ टन से ज्यादा बोझ

पिछले साल के हादसों से लिया सबक
पिछली दीपावली पर भोपाल में पटाखों और कार्बाइड गन से कई लोग घायल हुए थे। हमीदिया अस्पताल में आंखों की चोट के मामले पहुंचे थे। प्रदेश में भी बच्चों और युवाओं को गंभीर चोटें आई थीं। इसी पृष्ठभूमि में इस बार कार्बाइड गन पर कार्रवाई के साथ अस्पतालों और एंबुलेंस को तैयार रखने पर जोर दिया गया है। इस बार अस्पतालों की तैयारी का सबसे अहम पहलू यह है कि पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को सामान्य वार्ड के बजाय अलग बर्न यूनिट में इलाज मिल सके। हालांकि, अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय हैं या नहीं, इसकी मौके पर पुष्टि जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed