फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather Update: Due to heavy rains in Madhya Pradesh, many rivers including Narmada are in spate

Weather Update: मप्र में तेज बारिश से नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर, कई जिलों में अलर्ट, सीएम ने ली बैठक

Mon, 29 Jul 2024 10:08 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:08 AM IST
सार

प्रदेश में अभी तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। मंगलवार शाम को तेज या भारी बारिश का दौर थमा रहेगा, लेकिन 31 जुलाई से प्रदेश में फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा।

विज्ञापन
Weather Update: Due to heavy rains in Madhya Pradesh, many rivers including Narmada are in spate
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि आज तेज बारिश होने की संभावना कम है। राजधानी भोपाल में सोमवार को सुबह से हल्की बारिश हुई और धुंध छाया रहा। इधर नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर मंदिर डूब गए हैं। शाजापुर में बाढ़ आ गई है, जिससे घर और दुकानों में पानी भर गया है। सोमवार को जबलपुर समेत आठ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। रविवार को कोलार, बरगी, सतपुड़ा डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन


31 जुलाई से प्रदेश में फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। मंगलवार शाम को तेज या भारी बारिश का दौर थमा रहेगा, लेकिन 31 जुलाई से प्रदेश में फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरा प्रदेश तरबतर होगा। उन्होंने बताया लो प्रेशर सिस्टम की एक्टिविटी और मानसून ट्रफ प्रदेश से गुजरने से तेज बारिश का दौर बना हुआ है। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से फिर से तेज बारिश शुरू होगी। 31 जुलाई या 1 अगस्त से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा।
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 
भोपाल मौसम विभाग में सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रतलाम, बड़वानी में भारी बारिश के साथ-साथ झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, खरगोन में मध्यम बारिश के साथ-साथ नीमच, मंदसौर, आगर, धार, खंडवा, हरदा, बालाघाट, सागर, विदिशा, रायसेन में सुबह के समय बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देर रात ली बैठक
इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ़. मोहन यादव देर रात नई दिल्ली से लौटकर सीधे स्टेट हैंगर से बाढ़ कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि जहां-जहां अति वर्षा और बाढ़ के हालात हैं, वहां प्रशासन से तालमेल करें। वरिष्ठ अधिकारी सभी स्थितियों पर निरंतर नजर रखें। सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे स्थान जहां भी पुल के ऊपर पानी बह रहा हो, वहां नागरिकों को नहीं जाना चाहिए। इस संबंध में सभी सजग रहें। जनहानि न हो, यह ध्यान रखा जाए। कंट्रोल रूम में भी वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उपस्थित रहें और जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सभी प्रबंध सुनिश्चित करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed