{"_id":"6702b0bae6ef04e5ea00e381","slug":"weather-humidity-increased-after-the-departure-of-monsoon-mercury-reached-36-5-in-gwalior-drizzle-expected-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी उमस, ग्वालियर में 36.5 पहुंचा पारा, पूर्वी हिस्से से बूंदाबांदी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी उमस, ग्वालियर में 36.5 पहुंचा पारा, पूर्वी हिस्से से बूंदाबांदी का अनुमान
Sun, 06 Oct 2024 09:16 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:16 PM IST
सार
रविवार को ग्वालियर में सबसे ज्यादा 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं गुना में 35 डिग्री,दमोह 35.4 डिग्री, मंडला 35.2 डिग्री.खजुराहो 35.4 डिग्री, नवगांव 35 डिग्री, भोपाल 34 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी एमपी में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 34 जिलों में मानसून की विदाई के बाद तेज धूप से उमस बढ़ गई है। रविवार को ग्वालियर में सबसे ज्यादा 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं गुना में 35 डिग्री,दमोह 35.4 डिग्री, मंडला 35.2 डिग्री.खजुराहो 35.4 डिग्री, नवगांव 35 डिग्री, भोपाल 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी भी हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर के बाद पूर्वी क्षेत्र में भी मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।
लो प्रेशर एरिया सिस्टम होने से पूर्वी हिस्सों में दिख रहा असर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो गया है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से पूर्वी हिस्से में हल्की बौंछारें गिर रही हैं। 8 अक्टूबर तक मंडला समेत अन्य जिलों में बूंदाबांदी होगी। दूसरी ओर, पश्चिमी हिस्से में गर्मी है। ऐसा ही मौसमअगले चार से पांच दिन तक और बना रहेगा। लो प्रेशर एरिया सिस्टम के लौटने के बाद पूर्वी हिस्से से भी मानसून विदाई ले लेगा। अगले तीन-चार दिन तक मंडला, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर समेत अन्य जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
जाने कब कहां मानसून हुआ विदा
मध्यप्रदेश में 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर को मानसून की विदाई हो गई थी वही 5 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले।
विज्ञापन
प्रदेश में जाने कब बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में 21 जून से एक्टिव हुए मानसून के बाद लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग का कहना है इस वर्ष ठंड भी समय से पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।