{"_id":"66f42d576f030ebd4904669a","slug":"weather-due-to-the-effect-of-strong-system-rain-occurred-in-21-districts-of-the-state-alert-of-heavy-rain-i-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: स्ट्रांग सिस्टम के असर से प्रदेश के 21 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: स्ट्रांग सिस्टम के असर से प्रदेश के 21 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Wed, 25 Sep 2024 09:04 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:04 PM IST
सार
बुधवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया के असर से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है बुधवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के जिलों जैसे- बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट है।
खंडवा में 9 घंटे में 2 इंच दर्ज हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को खंडवा में 9 घंटे में सवा 2 इंच पानी गिरा। मंडला में 1 इंच से ज्यादा, पचमढ़ी, दमोह, मलाजखंड में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन, शाजापुर, बैतूल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, सागर, सतना और सीधी में भी बारिश हुई है। भोपाल, इंदौर नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, गुना, टीकमगढ़, खंडवा और बालाघाट समेत 21 जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में सीहोर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर जिलों में तेज पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में लो प्रेशर एरिया के असर से अगले तीन दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा।