फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Day and night temperatures drop in the state, cold will increase from October 20, rain even after the

Weather: प्रदेश में दिन-रात के तापमान में आई गिरावट, 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड, मानसून की विदाई के बाद भी बारिश

Thu, 17 Oct 2024 05:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 17 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून की विदाई होने के बाद भी कई जिलों में अभी हल्की बारिश हो रही है वहीं ठंड के असर भी दिखने लगे हैं। 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश में गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। प्रदेश के शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट भी हुई है। 

विज्ञापन
Weather: Day and night temperatures drop in the state, cold will increase from October 20, rain even after the
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जहां मानसून की विदाई होने के बाद भी कई जिलों में अभी हल्की बारिश दर्ज की जा रही है वहीं ठंड के असर भी दिखने लगे हैं मौसम विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश में गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। इधर प्रदेश के शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट भी हुई है। कई शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम है। इनमें पचमढ़ी, ग्वालियर, राजगढ़, नौगांव शामिल हैं। वहीं, मलाजखंड, सिवनी, शिवपुरी में पारा 30 डिग्री के आसपास है। गुरुवार को सुबह से ही राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप निकली है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो 3 सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से अगले कुछ दिन बूंदाबांदी और बादल वाला मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन




44 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश, किसानों को लाभ
मध्य प्रदेश में इस वर्ष 44 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। नतीजा ये रहा है कि सोयाबीन का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 2 क्विंटल तक बढ़ सकता है। गेहूं और चने के किसान भी खुश हैं। बुंदेलखंड के मैदान से मालवा के पठार तक 282 में से 200 से ज्यादा डैम करीब 100 फीसदी भर चुके हैं। इस वर्ष लगभग सभी जिलों में लोगों को मानसून से ये शिकायत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम खुला रहेगा। भोपाल में भी आसमान साफ रहेगा। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के तट के मध्य में पहुंचने की संभावना है। उत्तरी बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी असम पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed