{"_id":"6693e4ab060768b8310d0b66","slug":"via-test-is-effective-in-detecting-cervical-cancer-discussed-in-fogsi-india-s-national-conference-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HEALTH NEWS : सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने में कारगर है वीआईए जांच, फॉग्सी इंडिया की नेशनल कांफ्रेंस में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HEALTH NEWS : सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने में कारगर है वीआईए जांच, फॉग्सी इंडिया की नेशनल कांफ्रेंस में चर्चा
Sun, 14 Jul 2024 08:16 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:16 PM IST
सार
सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने में वीआईए जांच कारगर है। एमपी में वीआईए तकनीक से जांच का दायरा बढ़ाया गया है, जिससे प्रत्येक लक्षित महिला की जांच सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
डॉ. रचना दुबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश शासन महिलाओं में होने वाले कैंसर की रोकथाम एवं उपचार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इसे लेकर फेडरेशन ऑफ़ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ़ इंडिया द्वारा 12 से 14 जुलाई 2024 तक नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन राजधानी भोपाल के एक होटल में किया गया। जिसके अंतर्गत 14 जुलाई 2024 को 7 कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिसमें मातृ मृत्यु एवं प्रीवेंटिव गायनी आंकोलॉजी, महिलाओं में होने वाले कैंसर की स्क्रीनिंग एवं उपचार विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया था।
एमपी में वीआईए तकनीक से जांच का दायरा बढ़ाया
कार्यशाला में प्रीवेंटिव गायनी आंकोलॉजी की स्टेट नोडल डॉ. रचना दुबे द्वारा सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीक विजुअल इंस्पेक्शन विद एसिटिक एसिड पर सत्र लिया गया। डॉ. दुबे ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में वीआईए तकनीक से जांच का दायरा बढ़ाया गया है, जिससे प्रत्येक लक्षित महिला की जांच सुनिश्चित हो सके। मध्यप्रदेश शासन महिलाओं में होने वाले कैंसर की रोकथाम एवं उपचार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।
कैंसर की रोकथाम एवं उपचार पर हुई विस्तृत चर्चा
कार्यशाला में देश एवं प्रदेश के विधा विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं में होने वाले कैंसर की रोकथाम एवं उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई एवं चिकित्सकों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में निजी चिकित्सकों के साथ-साथ मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत विभिन्न जिलों में कार्यरत शासकीय चिकित्सक भी सम्मिलित हुए।