{"_id":"642833940a0bd6201504a865","slug":"vande-bharat-express-the-condition-of-vande-bharat-should-not-be-like-shatabdi-train-schedule-is-not-good-f-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: शताब्दी जैसा ना हो जाए वंदे भारत का हाल, ट्रेन का शेड्यूल ठीक नहीं, किराया भी ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: शताब्दी जैसा ना हो जाए वंदे भारत का हाल, ट्रेन का शेड्यूल ठीक नहीं, किराया भी ज्यादा
Sat, 01 Apr 2023 10:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:00 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे लेकर दावा किया कि यह प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और युवाओं के लिए उपयोगी ट्रेन होगी। हालांकि, इसके शैड्यूल से ऐसा लगता नहीं है।
विज्ञापन
जानिए क्या आपको मिलेगा वंदे भारत ट्रेन का लाभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन मध्यप्रदेश की राजधानी को देश की राजधानी से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ट्रेन प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और युवाओं के लिए उपयोगी होगी। हालांकि, दिल्ली-भोपाल के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों ने इस ट्रेन की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उनका तो यह भी कहना है कि इस ट्रेन के हाल भी शताब्दी जैसा हो जाएगा, जो आम दिनों में अक्सर खाली ही रहती है।
विज्ञापन
दरअसल, देश की 11वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तीन अप्रैल से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच नियमित चलने लगेगी। इस रुट पर पहले ही कई ट्रेनें हैं। इस वजह से इसकी टाइमिंग सबसे अहम है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यानी जब आप दिल्ली पहुंचकर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचेंगे तब तक दफ्तर बंद हो चुके होंगे या बंद होने वाले होंगे। इसी तरह यह ट्रेन रात को लौटेगी तब भोपाल में कोई काम नहीं हो सकेगा। यानी पूरा दिन तो इस ट्रेन से मिलने से रहा।
विज्ञापन
भोपाल के कारोबारी चिन्मय अग्रवाल नियमित दिल्ली जाते हैं। उनका कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया बहुत ज्यादा है। यदि इमरजेंसी में लेना भी पड़े तो इसका सफर सुविधाजनक नहीं होगा। सुबह जल्दी घर से चलना होगा। फिर सात-आठ घंटे बैठे-बैठे सफर करना होगा। उसके बाद दिल्ली पहुंचने पर आधा दिन तो खत्म हो चुका होगा। तब वहां भी कामकाज हो सकेगा, इस पर संदेह ही होगा। इससे बेहतर तो शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस है। रात को बैठो और सोते-सोते दिल्ली पहुंच जाओ। वहां दिनभर काम निपटाओ और रात को वहां से रवाना होकर अगली सुबह लौट आओ।
विज्ञापन
समय में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा
भोपाल और दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस एक समय पर देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन थी। इसके बाद भी इसकी टाइमिंग ऐसे हैं कि न सुबह आपकी और न शाम। यानी इसमें यात्रा वह लोग ही करते हैं जिन्हें दिल्ली से कोई फ्लाइट पकड़नी होती है। शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव और चेयर कार सुविधाएं हैं। टिकट की कीमत भी बहुत ज्यादा है। वंदे भारत एक्सप्रेस में एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया तो फ्लाइट के खर्च के बराबर है। शताब्दी एक्सप्रेस 8 घंटे 35 मिनट में भोपाल से दिल्ली पहुंचाती है, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस 700 किमी की यह दूरी सिर्फ सात घंटे 30 मिनट में तय करेगी। शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस ओवरनाइट ट्रेन है, जो भोपाल से दिल्ली 9 घंटे 20 मिनट में पहुंचाती है।
शताब्दी में सिर्फ छुट्टियों में ही रहती है भीड़
भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सिर्फ छुट्टियों के दिनों में या शनिवार-रविवार को थोड़ी भीड़ मिलती है। आम दिनों में तो उसकी अधिकांश सीटें खाली ही रहती हैं। फिर दोनों ट्रेनों का किराया भी बहुत अधिक है। वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का किराया 1735 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3185 रुपये है। भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस की बात करें तो एसी चेयर कार का किराया 1310 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2590 रुपये है। इसकी तुलना में फ्लाइट का किराया साढ़े तीन हजार रुपये से शुरू होता है। वहीं, ओवरनाइट जर्नी में शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया 2,540 रुपये है, जबकि सेकंड एसी का किराया 1,520 रुपये।
जाने में लेट हुई तो आएगी भी लेट
वंदे भारत एक्सप्रेस का भोपाल-दिल्ली को एक ही रैक मिला है। यानी यदि भोपाल से जाने वाली ट्रेन लेट हुई तो आने वाली ट्रेन भी लेट होगी। रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन ट्रेन दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होगी और रात 10 बजकर 10 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन लौटेगी।
ऐसा रहेगा शेड्यूल-
वंदे भारत (20171) - रानी कमलापति से सुबह 5.40 पर रवाना होगी। सुबह 8.48 बजे झांसी, 9.50 बजे ग्वालियर, 11.25 पर आगरा, 1.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वंदे भारत (20172) – हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी। 4.22 बजे आगरा, 5.47 बजे ग्वालियर, 7.05 बजे झांसी और रात 10.10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
