फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vande Bharat Express reached Rani Kamlapati railway station at right time, stopped for some time at outer

Vande Bharat: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर राइट टाइम पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, आउटर पर कुछ देर रोका

Sun, 02 Apr 2023 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ठीक समय पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express reached Rani Kamlapati railway station at right time, stopped for some time at outer
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश की राजधानी से मध्यप्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाली मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ठीक समय पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। हालांकि वह समय से पहले ही पहुंच सकती थी। पहले प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रेवांचल एक्सप्रेस खड़ी थी, जिसके कारण करीब पांच मिनट वंदेभारत को आउटर पर खड़ा किया गया था। उसे हटवाकर वंदे भारत ट्रेन को पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ा करवाया गया। अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


आगरा-मथुरा के बीच 161 KMPH की गति से दौड़ी
भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने शनिवार को अपनी शुरुआती यात्रा के दौरान अधिकतम 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। उम्मीद जताई गई थी कि इसकी अपेक्षित गति सीमा 160 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भोपाल और नई दिल्ली के बीच यात्रा के समय को एक घंटे कम करने वाली ट्रेन ने आगरा और मथुरा के राजा की मंडी के बीच 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छुआ। 
विज्ञापन


दरअसल, आगरा छावनी और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी के एक छोटे से हिस्से को गति सीमा के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इससे पहले रेल मंत्रालय ने एक आदेश में कहा था कि रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगरा छावनी-तुगलकाबाद खंड पर अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत को पहले दिन 572 यात्री मिले
वंदे भारत एक्सप्रेस को पहली कमर्शियल यात्रा में रविवार को हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच 572 यात्री मिले। एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों का रिस्पांस कम रहा। बता दें वंदे भारत निजामुद्दीन से रानी कमलापति 20172 में एक्जीक्यूटिव क्लास के दो कोच ई-1 और ई-2 में 104 सीट है। इसमें 39 यात्री ही मिले। वहीं, चेयर कार के 14 कोच में 1024 सीट में से 533 लोगों ने यात्रा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed