फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uproar for housing in Bhopal: Women surrounded the corporation office with children, said - promises were made

भोपाल में आवास के लिए हंगामा: महिलाओं ने बच्चों संग निगम ऑफिस घेरा, बोले- वादे किए, लेकिन घर अब तक नहीं मिला

Mon, 18 Nov 2024 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Nov 2024 10:11 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने दिवाली तक मकान देने का वादा किया था, लेकिन अब तक मकान नहीं मिले। हिनोतिया आलम, 12 नंबर, बाग मुगालिया और गंगानगर में चल रहे हाउसिंग प्रोजेक्ट अधूरे हैं। प्रदर्शन में शामिल  लोगों ने कहा कि पांच साल से मकान की किश्त और किराया दोनों भर रहे हैं।

विज्ञापन
Uproar for housing in Bhopal: Women surrounded the corporation office with children, said - promises were made
भोपाल नगर निगम में हितग्राहियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में सोमवार को हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट की लेटलतीफी के विरोध में सैकड़ों हितग्राहियों ने प्रदर्शन किया। अधूरे प्रोजेक्ट्स से नाराज लोग बच्चों और महिलाओं के साथ पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कमिश्नर और महापौर को बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे कमिश्नर हरेंद्र नारायण का लोगों ने घेराव कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने दिवाली तक मकान देने का वादा किया था, लेकिन अब तक मकान नहीं मिले। हिनोतिया आलम, 12 नंबर, बाग मुगालिया और गंगानगर में चल रहे हाउसिंग प्रोजेक्ट अधूरे हैं। प्रदर्शन में शामिल  लोगों ने कहा कि पांच साल से मकान की किश्त और किराया दोनों भर रहे हैं। निगम हर बार तारीख देकर बहलाता है।  
विज्ञापन


कमिश्नर का घेराव, प्रदर्शनकारी बोले- हमें मकान चाहिए
कमिश्नर हरेंद्र नारायण जब मौके पर पहुंचे, तो एक व्यक्ति उनके कदमों में गिरकर रो पड़ा और मकान देने की गुहार लगाई। नारायण ने लोगों को समझाते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही मकान का काम पूरा कर पजेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


2017 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट, अब तक अधूरा
हिनोतिया आलम में 2018 में प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। इसे 18 माह में पूर्ण होना था। वहीं, 12 नंबर बस स्टॉप पर 2017 में पीएम आवास योजना के तहत एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण शुरू हुआ था। 247 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना था, लेकिन 6 साल बाद भी हितग्राहियों को मकान नहीं मिला है। इसके अलावा शहर के गंगानगर, भानपुर और क्षेत्रों में चल रहे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स भी समय पर पूरे नहीं हो सके। हजारों लोग अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर ने सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मिलेंगे सभी को मकान 
महापौर मालती राय ने कहा कि सोमवार को नगर निगम कमिश्नर हिनोतिया आलम के प्रोजेक्ट को ही देखने गए थे। 30 नवंबर तक फ्लैट पूरे करने का समय दिया गया है। इस तारीख तक जितने फ्लैट का काम पूरा होगा, उनको हम आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed