{"_id":"635c8a1ef9d7836ac5732282","slug":"uma-bharti-remembers-ayodhya-movement-regarding-liquor-ban-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: शराब बंदी को लेकर उमा भारती ने अयोध्या आंदोलन को याद किया, कहा- ओरछा में जो घटेगा वह नजीर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: शराब बंदी को लेकर उमा भारती ने अयोध्या आंदोलन को याद किया, कहा- ओरछा में जो घटेगा वह नजीर बनेगा
Sat, 29 Oct 2022 07:34 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 07:34 AM IST
सार
मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती राज्य में शराब बंदी को लेकर लगातार तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं। वह बार-बार जहां अयोध्या आंदोलन को याद कर रही हैं। वहीं, वह कह रही हैं कि ओरछा में जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए मिसाल बनेगा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश केी पूर्व सीएम उमा भारती ने कुछ दिन पहले बुंदेलखंड की 'अयोध्या' ओरछा में एक शराब दुकान पर गोबर फेका था। इस घटना के बाद शराब की दुकान बंद कर दिया गया, लेकिन भाई दूज के दिन यह दुकान फिर खुल गई। दुकान खुली देख उमा भारती ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
उमा भारती इस दुकान को खुला देख भड़क गईं। उन्होंने 27 अक्टूबर को ट्वीट कर कहा, मुझे अयोध्या बहुत याद आई, लोकसभा की दो सीटों से लेकर अयोध्या ने हमें दो बार केंद्र में अपने बहुमत से सरकार बनाने की हैसियत प्रदान की। जब ढांचा गिरा, वह गैरकानूनी कृत्य माना गया। हम सब अपराधी माने गए और वहीं अंत में हमारे अपराध पर आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ओरछा की यह देशी विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है।
विज्ञापन
5. ओरछा की यह देशी विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है।
— Uma Bharti (@umasribharti) October 27, 2022
विज्ञापन
बता दें उमा भारती पिछले दिनों घोषणा कर चुकी हैं कि वे सात नवंबर से घर को त्याग देंगी। वह 7 नवंबर से 14 जनवरी तक भवन में नहीं रहेंगी। उन्होंने एलान किया था कि सात नवंबर से लक्ष्य प्राप्ति तक, जब तक नई शराब नीति को नहीं देख लेती, तब तक मैं घर में नहीं रहूंगी।
जंगलों में रहूंगी, खुले में रहूंगी, टेंट में रहूंगी धार्मिक स्थानों पर रहूंगी। नदी किनारे या किसी पेड़ के नीचे या अनुचित या निषिद्ध स्थान पर शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर छोटी सी चौपाल लगाऊंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रवैया पर वे पहले संतोष जता चुकी हैं, मगर उन्होंने एक बार फिर चेतावनी जारी की है।
