फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   UK MP Navendu Mishra married Bhopal's Garima Tiwari in Lucknow

MP: ब्रिटेन के सांसद नवेंदु की पत्नी बनीं भोपाल की गरिमा, माता-पिता की पसंद से की शादी, निभाई गईं सभी रश्में

Tue, 22 Apr 2025 10:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 10:01 PM IST
सार

ब्रिटेन की स्टॉकपोर्ट सीट से सांसद नवेंदु मिश्रा ने कहा कि मुझे अपनी परंपराओं पर गर्व है। मैंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत उन्हीं के अनुरूप की है। माता-पिता ने मुझे अपनी जड़ों (मिट्टी) से जुड़े रहने के संस्कार दिए हैं, यह हमेशा मेरे साथ रहेंगे।

विज्ञापन
UK MP Navendu Mishra married Bhopal's Garima Tiwari in Lucknow
सांसद नवेंदु मिश्रा और गरिमा तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के स्टॉकपोर्ट क्षेत्र से सांसद नवेंदु मिश्रा ने भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार लखनऊ में शादी की है। 36 साल के सांसद नवेंदु मिश्रा मूल रूप से भारतीय हैं। वे मप्र की राजधानी भोपाल की रहने वाली गरिमा तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधे। सांसद नवेंदु मिश्रा को भारतीय परंपराओं से गहरा लगाव है, इसी कारण उनकी शादी में सभी सनातन परंपराओं को निभाया गया। हल्दी और मेहंदी से लेकर विवाह की सभी रस्में सनातन परंपराओं के अनुसार हुईं। उन्होंने सभी रश्में उत्साह के साथ निभाईं और हर मौके पर परिवार के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।  

विज्ञापन


दरअसल, ब्रिटेन के सांसद नवेंदु मिश्रा ने 20 अप्रैल को अंसल गोल्फ सिटी स्थित एक होटल में गरिमा तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में नवेंदु की ओर से उनके पिता प्रभात मिश्रा, मां मीनू पांडेय और मामा नीलेंद्र पांडेय ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं, दुल्हन पक्ष की ओर से गरिमा के पिता हरेंद्र तिवारी और मां विद्या तिवारी ने शादी की रस्में निभाई। हरेंद्र तिवारी मप्र सरकारा के पूर्व कर्मचारी हैं। उनकी पोस्टिंग भोपाल में थी, सेवानिवृत्त होने के बाद वे यहीं बस गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल की उम्र में गए ब्रिटेन 
नवेंदु मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1989 में कानपुर में हुआ था। नवेंदु का ननिहाल गोरखपुर में है। चार साल की उम्र में नवेंदु मिश्रा अपने माता-पिता के साथ ब्रिटेन चले गए थे। हालांकि, विदेश में रहते हुए भी वे अपने देश से जुड़े रहे। जब भी उन्हें मौका मिला वे भातर आए और अपने परिजनों-रिश्तेदारों से मिलते रहे। इससे उनका भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों से लगाव बना रहा, और अब उन्होंने शादी भी यहीं की है।  



संस्कृति पर गर्व है, माता पिता ने सिखाया मिट्टी का महत्व
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए नवेंदु मिश्रा ने कहा कि मुझे अपनी परंपराओं पर गर्व है। मैंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत उन्हीं के अनुरूप की है। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी जड़ों (मिट्टी) से जुड़े रहने के संस्कार दिए हैं, यह हमेशा मेरे साथ रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  तीन बार असफल हुए, फिर नौकरी छोड़कर की तैयारी, मोनू ने बिना कोचिंग पाई सफलता; अब बनेंगे IPS

माता-पिता की पसंद से शादी
नवेंदु मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने ग्लासगो विश्वविद्यालय स्कॉटलैंड से आपदा प्रबंधन में मास्टर डिग्री ली है। वहीं, नवेंदु मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट में ट्रेड यूनियन एक्टिविज्म से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। ब्रिटिश लेबर पार्टी से वे दिसंबर 2019 में पहली बार स्टॉकपोर्ट सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2024 में उन्होंने इसी सीट से दोबारा जीत दर्ज की। अब नवेंदु मिश्रा ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है। यह शादी उनके माता-पिता की पसंद से हुई है।   

ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

शादी में देश-विदेश के नेता हुआ शामिल
ब्रिटेन के सांसद वीरेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सतीश शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के प्रतिनिधि रवि लामिछाने, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई समेत कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed