फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two criminals arrested for stealing gold worth Rs 3.4 crore

Bhopal Crime: नशे में चूर व्यापारी सड़क किनारे कार में सोया तो चोरों ने उड़ाया 3.40 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 06:49 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 06:49 AM IST
सार

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में शराब के नशे में कार में सोए सराफा कारोबारी का 3.40 करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दो बदमाश हरीश यादव और दीपक को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। दोनों पुराने अपराधी हैं और नशे में सोए लोगों को निशाना बनाते थे। 

विज्ञापन
Two criminals arrested for stealing gold worth Rs 3.4 crore
पुलिस ने आरोपियों से चोरी के जेवर और नकदी जब्त की है।

विस्तार

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी शराब के नशे में सोने से भरा बैग लेकर सड़क किनारे कार में ही सो गया। दूसरे दिन सुबह जब उसकी आंख खुली तो गाड़ी से करीब 3.40 करोड़ रुपये का तीन किलो 300 ग्राम सोना गायब हो चुका था। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशांं को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुराने अपराधी हैं। एक आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन तो दूसरे के खिलाफ आठ अपराध पंजीबद्ध हैं। 
विज्ञापन


डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल ने बताया कि न्यू श्री महावीर आदर्श ज्वलर्स, रिसालदार कॉलोनी छोला मंदिर के संचालक राम बाबू राठौर पिता छोटेलाल राठौर छह अक्टूबर को दुकान के आभूषणां को लेकर सागर जिले के बीना गए थे। वहां से लौटते समय रात में बारिश अधिक होने के कारण बिक्री नहीं हुई। कार से लौटते समय उन्होंने रात करीब 11 बजे भानपुर स्थित एक ढाबे पर खाना पीना खाकर कार में शराब पी और घर के लिए निकल पड़े। रास्ते मे चक्कर आने लगे तो बेस्ट प्राईस के सामने करोंद में अपनी कार को साइड में खड़ी करके ड्रायवर की सीट पर लेट गया। सात अक्टूबर को सुबह जब नींद खुली तो देखा कि कार से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग गायब हो चुका था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: मप्र में 23 हुआ बच्चों की मौत का आंकड़ा, अब नागपुर मेडिकल कॉलेज में एक साल के गर्विक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने टीम का गठन कर बदमाशों की तलाश में लगाया था। पुलिस आयुक्त ने बदमाशों का पता लगाने के लिए 10 हजार का इनाम भी घोषित किया। इसी बीच, सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो संदेही दिखे। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद संदेही हरीश यादव और दीपक को हिरासत में लिया गया। दोनों शिव नगर में रहते हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने करोड़ों का सोना चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग मुख्य आरोपी हरीश यादव के किराए के घर शिव नगर कॉलोनी छोला मंदिर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के जेवर 803 ग्राम कीमती 1 लाख 20 हजार रुपये तथा नगदी 4 लाख 50 हजार भी जब्त किए हैं। 

ऐसे करते थे चोरी
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी हरीश यादव और दीपक रात के समय आटो से निकलते हैं और ऐसे लोगो को टारगेट करते हैं, जो रोड के किनारे नशे में सो जाते हैं। आरोपी ऐसे लोगों की जेबों तथा सामान को टटोल कर रुपये, मोबाइल, महंगे सामान चोरी कर लेते हैं। उन्हे थोड़ा बहुत पैसा मिल जाता है, जिसका पैसे या सामान चोरी होता वो भी चोरी की कोई रिपोर्ट नहीं करते थे। इसलिये आरोपीगण ऐसे कार्य करते रहते हैं। घटना दिनांक को भी आरोपीगण ने फरियादी को कार में नशे की हालत मे सोते पाए जाने पर पास में रखा बैग चोरी कर लिया था।
 

photo

मामले की जानकारी देती पुलिस। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed