फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tree plantation was done in Bhopal under the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam', Corporation Chairman appealed to t

BHOPAL NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान में भोपाल में हुआ वृक्षारोपण, निगम अध्यक्ष ने लोगों को किया आह्वान

Sun, 14 Jul 2024 06:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 14 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भोपाल में रविवार को बड़ी संख्या में कई जगह वृक्षारोपण किया गया। नगर निगम अध्यक्ष ने लोगों को आह्वान किया है।

विज्ञापन
Tree plantation was done in Bhopal under the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam', Corporation Chairman appealed to t
वृक्षारोपण करते हुए नगर निगम अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
एमपी में पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे प्रदेश में एक दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।  इसी कड़ी में रविवार को नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत  कलियासोत ग्राउंड पर हमीदिया कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में वृहद रूम में वृक्षारोपण किया गया।

अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शहरवासियों से अपने अपने क्षेत्र में अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया  इस अवसर पर प्रदीप चौहान, अशोक चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद देवांशु कंसाना जी ,पूर्व पार्षद कौशल्या रजक संतोष ब्रह्मभट राजेश पाठक विकास शर्मा, विनोद वाथम जी राजेंद्र राठौड़, मुकेश दहाड़े शक्कू महावर साधना मिश्रा साधना तिवारी ओपी पटेल, प्रमोद शर्मा, गिरधर राठी, प्रदीप सक्सेना, कमल यादव जी रामप्रताप राही वरूण नायडू सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एंव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन


यह है मां के नाम पर एक पेड़ अभिया
इस अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने का निर्णय किया है। इसी अभियान के तहत हर जिले में पेड़ लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed