Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Top stories from Bhopal: Uproar over water supply contracts; investigation team to scrutinize even wedding cat

भोपाल की बड़ी खबरें: पानी के ठेके पर घमासान,शादी की थाली तक पहुंचेगी जांच टीम,169 पशु डॉक्टरों का प्रमोशन रद्द

Wed, 25 Nov 2026 06:54 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 25 Nov 2026 06:54 PM IST
सार

भोपाल में पानी के निजी ठेके को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शादी समारोहों में खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें औचक निरीक्षण करेंगी। वहीं, 169 पशु चिकित्सकों की पदोन्नति निरस्त कर दी गई है। प्रदेश में बारिश थमने के बाद ठंड का असर भी बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
Top stories from Bhopal: Uproar over water supply contracts; investigation team to scrutinize even wedding cat
भोपाल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन

पानी का ठेका निजी कंपनी को देने पर विवाद, जनता पर बढ़ सकता है आर्थिक बोझ

भोपाल की 830 निजी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई, पाइपलाइन रखरखाव और बिल वसूली की जिम्मेदारी निजी सिक्योरिटी कंपनी को देने का मामला विवादों में आ गया है। नगर निगम से 17 रुपये प्रति हजार लीटर मिलने वाला पानी उपभोक्ताओं को 20 से 22 रुपये तक पड़ सकता है। कांग्रेस ने ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने ज्ञापन के सभी बिंदुओं की जांच के बाद निर्णय लेने की बात कही है।

शादी की थाली से रसोई तक पहुंचेगी जांच टीम, एक्सपायरी सामान मिला तो कार्रवाई
शादी के सीजन में मैरिज गार्डन, होटल और कैटरिंग संचालकों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर रहेगी। टीमें औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, रसोई की सफाई, खाद्य सामग्री की उपयोग अवधि और लाइसेंस जांचेंगी। कोलार के आम्र पैलेस में बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस कारोबार, गंदगी और एक्सपायरी ब्रेड-पाव मिलने के बाद पनीर और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर प्रतिष्ठान बंद कराने तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

 
तीन महीने में पलटा प्रमोशन का फैसला, 169 पशु डॉक्टरों की पदोन्नति निरस्त
मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 169 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों की पदोन्नति निरस्त कर दी है। 13 अगस्त को जारी आदेश 24 नवंबर को वापस ले लिया गया। वरिष्ठता सूची, आरक्षण और रिक्त पदों की गणना में गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को अब प्रशासनिक आधार पर नई जगह अस्थायी पदस्थापना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में बढ़ी ठंड, एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शाजापुर के गिरवर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।


 जनगणना-2027 की तैयारी, वरिष्ठ अधिकारियों का प्रशिक्षण
भोपाल में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत कलेक्टरों, संभागायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों और जिला जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed