Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Top stories from Bhopal today: Sanitation workers' protest, an arrest in the retired IAS officer murder case,

आज भोपाल की बड़ी खबरें: सफाईकर्मियों का प्रदर्शन,रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड में गिरफ्तारी,टीईटी की संभावित तारीख

Tue, 03 Nov 2026 07:18 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 03 Nov 2026 07:18 PM IST
सार

भोपाल में मंगलवार को सफाईकर्मियों ने 25 हजार वेतन और नियमितीकरण की मांग पर सरकार को अंतिम चेतावनी दी है। रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में फरार केयरटेकर आगरा से पकड़ा गया। वहीं, शिक्षक पात्रता परीक्षा की संभावित तारीख, नर्सिंग काउंसिल के बंद पोर्टल और बीना-भोपाल रेलखंड में नई सिग्नलिंग व्यवस्था ने भी ध्यान खींचा।

विज्ञापन
Top stories from Bhopal today: Sanitation workers' protest, an arrest in the retired IAS officer murder case,
भोपाल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन


सफाईकर्मियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
भोपाल में सफाईकर्मियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन मंगलवार को शाहजहानी पार्क में हुआ। प्रदेश के 57 जिलों से पहुंचे कर्मचारियों ने 25 हजार रुपये मासिक वेतन, नियमितीकरण और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 4 नवंबर से प्रदेशभर के नगरीय निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इससे शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड में एक महीने बाद गिरफ्तारी
भोपाल के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। भोपाल लाते समय मुगालिया छाप के पास उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 30 सितंबर की रात सूरज नगर स्थित आवास में राकेश अग्रवाल की हत्या हुई थी। अब पुलिस पूछताछ के जरिए हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


टीईटी के लिए 13 या 20 दिसंबर की तारीख संभावित
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग 10 दिसंबर के बाद परीक्षा कराने की तैयारी में है। 13 या 20 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। अब तक करीब 34 हजार शिक्षक पंजीयन करा चुके हैं, जिनमें 20 हजार सरकारी और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाएगा। अगले दो-तीन दिनों में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग काउंसिल का पोर्टल बंद, हजारों अभ्यर्थियों का काम अटका
मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रेशन पोर्टल करीब एक महीने से बंद है। गधे का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र बनने का मामला सामने आने के बाद से पोर्टल बंद होने की बात कही जा रही है। अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है। इससे नए पंजीयन और प्रमाणपत्र का इंतजार कर रहे हजारों नर्सिंग अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। एमपी ऑनलाइन और काउंसिल के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

भोपाल में पहली बार छह देशों की महिला हॉकी टीमें दिखाएंगी दम
राजधानी में 19 से 28 नवंबर तक एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होगी। बरखेड़ा नाथू स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत, जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उतरेंगी। मुकाबलों का सीधा प्रसारण 166 देशों में होगा। सभी मैच डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे और रोजाना तीन मुकाबले होंगे। दर्शकों के लिए करीब पांच हजार सीटों की व्यवस्था रहेगी।

कैबिनेट ने 23,288 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 23,288 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को जारी रखने की मंजूरी दी गई। प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित करने की योजना भी सामने आई। धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी गई है। अगली कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर में होगी।

बीना-भोपाल रेलखंड पर बदली सिग्नलिंग व्यवस्था
रेलवे ने बीना से गुलाबगंज तक 64 किलोमीटर रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू कर दी है। गंजबासौदा-पबई-गुलाबगंज के बीच 44 ऑटो सिग्नल और 204 एक्सल काउंटर पॉइंट लगाए गए हैं। इससे ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी की निगरानी बेहतर होगी और रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। गुलाबगंज से भोपाल तक बचे 74 किलोमीटर हिस्से में मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।


यह भी पढ़ें-एमपी में तूफान मुरासु का असर: कहीं आंधी तो कहीं धूप, धनतेरस की खरीदारी पर बारिश का साया या मिलेगी राहत?


भोपाल में नए डीएसपी को सीएम की नसीहत
भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में डीएसपी के 44वें और 45वें बैच की दीक्षांत परेड आयोजित हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए पुलिस अधिकारियों से कहा कि रील बनाने से ज्यादा वास्तविक समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान दें। उन्होंने वर्ष 2029 तक प्रदेश से नशे की समस्या खत्म करने के लक्ष्य पर भी काम करने की बात कही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed