फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Three people, including a couple, were attacked with deadly weapons in Kolar

Bhopal News: कोलार में दंपति समेत तीन लोगों पर प्राणघातक हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 08:09 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 08:09 PM IST
सार

भोपाल के कोलार इलाके में दो बदमाशों ने दंपति समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। वहीं शाहजहांनाबाद में चार युवकों ने डीजे पर डांस विवाद के चलते एक नाबालिग के सिर पर चाकू से हमला किया। 

विज्ञापन
Three people, including a couple, were attacked with deadly weapons in Kolar
कोलार इलाके में तीन लोगों पर प्राणघातक हमला हुआ है।

विस्तार

कोलार इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात दो बदमाशों ने एक दंपति समेत तीन लोगों पर छुरी से प्राणघातक हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इधर शाहजहांनाबाद इलाके में चार लड़कों ने एक नाबालिग के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। उनके बीच दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में पड़े छात्र ने महिला प्रोफेसर को दी एसिड अटैक की धमकी, अनैतिक संबंध का बना रहा दबाव
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी मल्टी, कोलार रोड निवासी रवीश कुमार टंडन (27) इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी रानी और भाई के साथ पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला शिवराज पटेल और उसका साथी मिल गए। दोनों नशे की हालत में थे और रवीश कुमार को देखकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। रवीश कुमार ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो शिवराज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और भाई के साथ भी दोनों ने जमकर मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी शिवराज और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम हाउस के सामने गुना टीआई से प्रताड़ित दंपति ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग पर हमला
इधर शाहजहांनाबाद इलाके में चार लड़कों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर स्कूली छात्र है। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त के साथ उसके घर बैरागढ़ जा रहा था। दोनों कैंसर अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी मोहल्ले में रहने वाले चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो चारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक लड़के ने नाबालिग के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल नाबालिग के एक दोस्त का दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करने की बात को लेकर चारों के साथ विवाद हुआ था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed